बारिश के चलते दो जगह दीवार गिरी:अटेर में पक्की दीवार के नीचे दबे भाई-बहन, सालनपुर में भी हादसा हुआ

भिंड के अटेर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते दो अलग-अलग जगह दीवार गिरने के कारण मासूम बच्चे दब गए। हालांकि समय रहते हुए इन मासूमों को निकाल लिया गया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अटेर थाना प्रभारी अभिषेक गौतम के मुताबिक अटेर की पुरानी बस्ती में अशोक यादव का मकान की पक्की दीवार बारिश के चलते गिर गई है। इस समय अशोक के दो बच्चे, भाई बहन बारिश के पानी में नहा रहे थे। यह दोनों ही दीवार की चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए। यह सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाई बहनों में अरुण 14 साल नगीना 10 साल उम्र बताई जा रही है। सालनपुर में 10 साल का बालक घायल इधर अटेर थाना अंतर्गत सालनपुर में बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर गई है। यह दीवार गिरने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य चपेट में आ गए जिसमें एक 10 साल का मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बृजेंद्र कुशवाहा के घर की मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई है इस समय बृजेंद्र का 10 वर्षी बालक अपनी चाची के घर चाचा और बहन के साथ आ रहा था तभी भर भर जाकर दीवार गिरने से यह बालक चपेट में आ गया जबकि चाचा और बहन को मामूली चोट आई हुई है।
Source link