Gold again crossed 72 thousand in Indore | इंदौर में सोना फिर 72 हजार पार, 400 रुपए उछला: तुवर दाल,चना, सोया तेल में गिरावट, तरबूज मगज में भी मंदी का रुख, जानिए अन्य बाजार भाव… – Indore News

इजराइल के खिलाफ ईरान के हमले की आशंका के कारण सोने की मांग में फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोना भी उत्साहित है, साथ ही मुद्रास्फीति के नरम आंकड़े से इस धारणा को और बल मिलने की उम्मीद है।
.
मंगलवार को कॉमेक्स पर सोना वायदा 31 डॉलर बढ़कर 2476 डॉलर प्रति ओंस और चांदी वायदा 5 सेंट बढ़कर 28.04 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इंदौर मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का वातावरण जारी रहा। मंगलवार को इंदौर में सोना केडबरी नकद में 400 रुपए बढ़कर एक बार फिर 72 हजार के पार 72300 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार करता देखा गया।
वहीं विदेशों में चांदी वायदा भले ही मजबूत रहा हो, लेकिन भारतीय बाजारों में चांदी में डिमांड कमजोर रहने से भाव में मंदी रही। चांदी चौरसा 200 रुपए घटकर 82400 रुपए प्रति किलो रह गई। कॉमेक्स पर सोना वायदा 24,76 डॉलर तक जाने के बाद 2460 डॉलर और नीचे में 2,458 डॉलर प्रति ओंस और चांदी ऊपर में 28.04 डॉलर तक जाने के बाद 27.72 डॉलर और फिर नीचे में 27.62 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखी गई।
अनाज मंडी
- तुवर : मंगलवार को तुवर के दामों में करीब 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
- चना : चना कांटा 100 रुपए घटकर 7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
- उड़द मोगर : उड़द मोगर में कारोबार कमजोर रहने से 300 रुपए की नरमी रही।
- डॉलर चना : कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 42/44 16100, 44/46 15800, 58/60 13400, 60/62 13300, 62/64 13200 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
- दलहन : चना कांटा 7500 विशाल 7300-7400 डंकी चना 6300-7000 मसूर 6100 तुवर महाराष्ट्र सफेद 11500-11600 कर्नाटक 11500-11700 निमाड़ी तुवर 9500-11000 मूंग नया गर्मी 7800-8100 ऐवरेज 7200-7700 मूंग बोल्ड गर्मी 8100-8300 उड़द बेस्ट बोल्ड 9000-9200 गर्मी का उड़द नया 8900-9100 मीडियम 7000-8500 हलका उड़द 3000-5000 टोली 3600-3650 रुपए क्विंटल के भाव रहे।
- दालों के दाम : चना दाल 8700-8800 मीडियम 8900-9000 बेस्ट 9100-9200 मसूर दाल 7150-7250 बेस्ट 7350-7450 मूंग दाल 9500-9600 बेस्ट 9700-9800 मूंग मोगर 10200-10300 बेस्ट 10400-10600 तुवर दाल 13300-13400 मीडियम 14400-14500 बेस्ट 15100-15300 ए. बेस्ट 16100-16200 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 16300 उड़द दाल 11100-11200 बेस्ट 11300-11400 उड़द मोगर 11000-11100 बेस्ट 11200-11500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- चावल के दाम : दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4700-5100 रुपए क्विंटल के भाव बताए गए।
तेल तिलहन मार्केट

- प्लांट सोयाबीन भाव : अवी एग्रो उज्जैन 4350 बंसल मंडीदीप 4350 बैतूल ऑयल 4490 धानुका नीमच 4415 धीरेंद्र सोया 4425 दिव्य ज्योति 4360 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4420 लाभांशी एग्रो टेक, देवास 4400 आइडिया लक्ष्मी देवास 4325 केपी सॉल्वेंट निवाड़ी 4390 खंडवा ऑयल 4400 मित्तल सोया देवास 4411 एमएस साल्वेक्स नीमच 4400 नीमच प्रोटीन 4400 पतंजलि फूड 4340 प्रकाश पीथमपुर 4325 प्रेस्टीज ग्रुप देवास 4390 रामा फास्फेट धरमपुरी 4300 राम जानकी एग्री ट्रेड, देवास 4300 सांवरिया इटारसी 4430 श्री महेशऑयल रिफाइनरी शिप्रा 4350 सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4375 सालासर 4411 सूर्या फूड, मंदसौर 4410 वर्धमान सॉल्वेंट (अंबिका) कालापीपल 4360 अंबिका जावरा 4425 विप्पी 4350 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- कपास्या खली : (60 किलो भरती) इंदौर 2050 देवास 2050 उज्जैन 2050 खंडवा 2025, बुरहानपुर 2025, अकोला 2950 रुपए।
किराना
- तरबूज मगज : तरबूज मगज में करीब 10 रुपए प्रति किलो की मंदी रही। इंदौर में तरबूज मगज घटकर 500-520 रुपए प्रति किलो रह गया।
- पत्थर फूल : पत्थर फूल में भी कारोबार कमजोर रहने और अच्छी आवक का दबाव रहने से 25 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। पत्थर फूल घटकर 325 से 425, बेस्ट 475-575 रुपए प्रति किलो रह गया।
- नारियल : नारियल 120 भरती 1900-1950, 160 भरती 2100-2150, 200 भरती 2300-2350, 250 भरती 2400-2450 रुपए प्रति बोरी के भाव बताए गए।
- खोपरा गोला : खोपरा गोला बाक्स में 122-138, कट्टे में 113 रुपए प्रति किलो बोला गया।
- खोपरा बूरा : खोपरा बूरा 2400-4450 रुपए प्रति (15 किलो) के भाव बताए गए।
- शकर : शकर 3925-3930 बेस्ट क्वालिटी 3950-3960 गुड भेली 4100-4200 करेली कटोरा 4400-4500, लड्डू 4700-4800 गिलास एक किलो 4800-5000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
- फलाहारी : रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 6900, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 6900 व लूज 6375, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5300 व 35 किलो पैकिंग में 4800, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10500 सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपए।
- पूजन सामग्री : देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 165-225, बेस्ट 225 से 230, पूजा सुपारी 440-460, चिकनी सुपारी 650 अरीठा 120, सिंदूर (25 किलो) 7525 रुपए।

- सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240-880-930, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 830 से 855, काजू डब्ल्यू मिक्स 750-800 काजू जेएच 760-800, टुकड़ी 720-740, बादाम इंडिपेंडेंट 610-640 अमेरिकी 650-670 आस्ट्रेलियन 725-750 टंच 520-560 खसखस 950-1100 बेस्ट 1120-1150 तरबूज मगज 500-520 खारक 115-125 मीडियम 125 से 165 बेस्ट 170 से 210 ए. बेस्ट 250 किशमिश कंधारी 335 से 455, बेस्ट 455-505, इंडियन 165 से 185 बेस्ट 185 से 225, चारोली 1750 से 1900, मुनक्का 350 से 450 बेस्ट 650 से 750, ए. बेस्ट 750-850 अंजीर 1075 से 1150 बेस्ट 1200 से 1450 मखाना 1000 से 1150, मीडियम 1350 से 1400 बेस्ट 1400-1550 केसर ब्रांडेड 215 से 220 अन्य 200-210 पिस्ता मोटा 1250-1450 पिस्ता पिशोरी 3200-3500 नमकीन पिस्ता 900 से 950 बेस्ट 975-1010 अखरोट पैकिंग 425-495 बेस्ट चिल्ली अखरोट 605 से 645, लूज 505-645 जर्दालु 350 से 450, बेस्ट 550-600 अंजीर पैकिंग 700-850 बेस्ट 900-1100 खरबूज मगज 410-430 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपए के भाव बताए गए।

Source link