Madhya Pradesh News Updates; Vidisha Factory Fire Accident | Bhind Water Tragedy | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; फैक्ट्री में आग से फैला जहरीला धुआं; दूषित पानी से 3 की मौत – Madhya Pradesh News

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
.
1. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; डोडा हमले में 5 जवान समेत 6 घायल
जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के 3 दिन के भीतर 11 जून को दो और आतंकी हमले हुए। पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दूसरा हमला मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान और 1 एसपीओ घायल हो गए। यहां मुठभेड़ जारी है।
पढ़ें पूरी खबर…
2. भाजपा नेता की पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग: लोगों को जहरीले धुएं से दूर रहने की हिदायत
विदिशा में बुधवार सुबह करीब 7 बजे यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग लई। मौके पर मौजूद 9 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं। फैक्ट्री से उठने वाला धुआं 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। केमिकल के कारण धुआं जहरीला है, लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है।
पढ़ें पूरी खबर…
3. मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 24 साल बाद आदिवासी CM मिला
ओडिशा में आज मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। माझी ने क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
4. चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश CM पद की शपथ लेंगे, पवन कल्याण बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री
आंध्र प्रदेश में आज NDA सरकार का शपथ ग्रहण है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। CM के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू के अलावा एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में आंध्र में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतीं हैं। इसमें टीडीपी की 135, जन सेना पार्टी की 21 और भाजपा की 8 सीटें शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
5. भिंड में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त, 3 की मौत; 70 से ज्यादा बीमार, 20 ग्वालियर रेफर
भिंड के फूप में नल से आ रहा बदबूदार दूषित पानी पीने से हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। लोगों को उल्टी – दस्त हो रहे हैं। सोमवार रात तक मरीजों की संख्या 52 थी, मंगलवार रात तक 24 और नए मरीज सामने आ गए। वार्ड 5, 6 और 7 में 3 दिन में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोग बीमार हैं। परिजन का कहना है कि दूषित पानी पीने के बाद उल्टी-दस्त हुए और मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर…
6. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख, 30 जून को पदभार संभालेंगे
केंद्र सरकार ने मंगलवार 11 जून की रात लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, डीजी इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों के चीफ रह चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
7. एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी; छिंदवाड़ा-सिवनी, मंडला-बालाघाट में आज आंधी-बारिश
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। बुधवार को आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी। श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर…
8. भारत बोला- रूस भारतीयों की सेना में भर्ती बंद करे, यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं
यूक्रेन जंग के बीच रूस की सेना में तैनात 2 और भारतीयों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने कहा है कि रूस हर हाल में अपनी सेना में भारतीयों को भर्ती करना बंद करे। यह दोनों देशों की पार्टनरशिप के लिए सही नहीं है। अप्रैल में भारत की जांच एजेंसी CBI ने भारतीयों को धोखे से रूस-यूक्रेन जंग में भेजने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। वीजा कंपनी अब तक करीब 180 भारतीयों को रूस भेज चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर…
9. युवक की चाकू से गोदकर हत्या, VIDEO:इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पेट-पैर में 6 बार चाकू मारे, दोस्त ने कराया मर्डर
जबलपुर में दोस्त की हत्या के आरोपी को उसके 5 साथियों के साथ मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। 9 जून की रात 11 बजे आरोपियों ने युवक से मारपीट की, चाकू से वार किए थे। 10 जून को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्याकांड के 7 आरोपी हैं। मुख्य आरोपी मेकैनिकल इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है और फरार है। उसने युवक के पेट और पैर में चाकू से 6 वार किए थे।
पढ़ें पूरी खबर…
10. जबलपुर डबल मर्डर का आरोपी जेल प्रहरियों से पूछता है – बाहर कैसे निकल सकते हैं
जबलपुर में रेलकर्मी और उनके 8 साल के बेटे की हत्या का आरोपी मुकुल सिंह सेंट्रल जेल में है। उसे स्पेशल सेल में रखा गया है। 24 घंटे निगरानी भी की जा रही है। वह बाहर निकलने के लिए व्याकुल है। प्रहरियों से जेल से निकलने का तरीका पूछता है। वह इसी फिराक में रहता है कि जेल से कैसे निकले। वारदात के 75 दिन बाद रेलकर्मी की नाबालिग बेटी को हरिद्वार से पकड़ा गया था। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड मुकुल ने 30 मई को जबलपुर थाने में सरेंडर किया था।
पढ़ें पूरी खबर…
Source link