खास खबरडेली न्यूज़मध्यप्रदेश

लोक सेवा केन्द्र की तर्ज पर दी जाएंगी गरीब जनता को नि:शुल्क सुविधाएं-आलोक चतुर्वेदी

जनसमस्याओं के निवारण के लिए विधायक ने निजी स्तर पर शुरू किया समाधान कार्यालय

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने अपने क्षेत्र की जनता को एक और बड़ी सौगात दी है। लोगों को पानी, ऑक्सीजन, भोजन उपलब्ध कराने वाले विधायक आलोक चतुर्वेदी अब जनता की समस्याओं के निवारण के लिए लोक सेवा केन्द्रों की तर्ज पर एक कार्यालय भी उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्यालय का शुभारंभ छतरपुर के किशोर सागर रोड पर स्थित सेवाग्राम में किया गया। यह कार्यालय सुबह 11 से 5 बजे तक जनता के आवेदनों को लेकर उनके निराकरण के प्रयास नि:शुल्क रूप से करेगा।
मंगलवार को पूज्य गुरूदेव पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर महाराज के आह्वान पर आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत इस कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यालय का फीता विधायक आलोक चतुर्वेदी की नातिन नावन्या के द्वारा काटा गया। इस अवसर पर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं को निरंतर कम करते रहना है। उन्होंने कहा कि अब तक लोगों को समस्याओं के निवारण के लिए शहर से थोड़ा दूरी पर स्थित खेलग्राम तक आना पड़ता था अब नगर के बीचोंबीच भी हमने एक ऐसा केन्द्र स्थापित किया है जहां पर आम जनता आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का नाम समाधान रखा गया है। यह सिर्फ नाम नहीं बल्कि जनता की उम्मीद बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन 11 से 5 बजे तक सेवाकर्मी मौजूद रहेंगे जो जनता के आवेदनों को लेकर उनका समाधान करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस कार्यालय का लाभ उठाएं। इसी कार्यालय के समीप चाचा की रसोई संचालित होती है जो कोरोना काल के कारण कुछ दिनों के लिए स्थगित थी अब इसे 2 मार्च से पुन: प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखनलाल पटेल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, अरविंद गोस्वामी, राजेन्द्र अग्रवाल, अदित सिंह, अशोक मिश्रा, प्रभात अग्रवाल, परमानंद विश्वकर्मा, शंकर सोनी, सरमनलाल मिश्रा, सियाराम रावत, विनोद सोनी, मुन्ना महोबिया, सुदेश जैन, पप्पू चौरसिया, विशाल शर्मा, मुरली कुशवाहा, दिलीप क्षत्रिय, नरेश पटेल, राजेन्द्र रजक, संतोष तिवारी, घासीराम साहू, सचिन तिवारी, हरिश लालवानी, नीतेश कुड़ेरिया, ब्रजराज तिवारी, आदर्श मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजेश असाटी तो वहीं महिला कांग्रेस की ओर से शिवानी चौरसिया, स्मिता खरे, लक्ष्मी चौबे, दीप्ती पाण्डेय, कीर्ति विश्वकर्मा, गायत्री कुशवाहा, धीरज मिश्रा, प्रियंका अग्रवाल, मंजू शर्मा, शबनम खातून, मिथलेश सिंह, रमा चौहान, सरस्वती सोनी उपस्थित रहीं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाधान कार्यालय के उद्देश्य की सराहना की।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!