मध्यप्रदेश

Weekly General Parade in Burhanpur Police Line | बुरहानपुर पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड: एसपी ने किया निरीक्षण; बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया सम्मानित – Burhanpur (MP) News

पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और प्लाटून वार निरीक्षण किया।

बुरहानपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने परेड की सलामी ली और प्लाटून वार निरीक्षण किया।

.

एसपी ने अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। साथ ही कमी वाले जवानों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्लाटून कमांडरों ने अपने-अपने प्लाटून का एकल रूप से परेड अभ्यास कराया।

मार्चपास्ट के साथ हुआ समापन इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया। रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित ने परेड का संचालन किया। मार्चपास्ट के साथ परेड का समापन हुआ। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन में दरबार लगाया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनका नियमानुसार समाधान किया।

रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित ने परेड का संचालन किया।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!