BJP district president’s son accused of rape | बुरहानपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे पर रेप का आरोप: इंदौर की पीड़ितों से ठगे लाखों रुपए; कुंडली दोष का बहाना बनाकर शादी से किया इनकार – Indore News

बुरहानपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे वतन रायकवार पर रेप का आरोप है।
इंदौर में एक युवती ने बीजेपी की महिला नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लसुड़िया थाने में इसकी शिकायत की है। बताया कि बुरहानपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण रायकवार हैं। उनके बेटे वतन रायकवार ने शादी का झांसा
.
पीड़िता ने कहा है कि आरोपी वतन ने उससे लाखों रुपए लिए हैं।
पहले शादी के लिए हामी भरी, फिर मांगा दहेज
पीड़िता का आरोप है कि किरण रायकवार ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए इस मामले को दबाने की कोशिश की। पहले शादी के लिए हामी भरने के बाद उन्होंने दहेज की मांग रखी। बाद में कुंडली दोष का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी वतन रायकवार ने नशे में उसके साथ मारपीट की और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। उसने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की।

पीड़िता ने अपने साथ हुई मारपीट के फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।
सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत
पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। लेकिन, अब तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने पैसों के लेन-देन के सारे स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध करवाए हैं।
किरण रायकवार बोलीं-इंदौर आकर चर्चा करेंगे
जब इस पूरे मामले में बुरहानपुर की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा जल्द इंदौर आकर इस मामले में चर्चा करेंगे।
Source link