मध्यप्रदेश

Bright sunshine in Morena, people started feeling hot | मुरैना में सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप: जिले में अब नहीं होगी बारिश; निरंतर बढ़ती जाएगी गर्मी – Morena News

मुरैना में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिले में बारिश की संभावना अब खत्म हो चुकी है।

.

बता दें कि, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। आगामी दिनों में तापमान बढ़ता जाएगा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है। इसके अभी कुछ दिनों तक सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी।

बुधवार सुबह शहर में तेज धूप निकली।

फसलों के लिए लाभदायक

कृषि विभाग के अनुसार, मुरैना जिले की फसलों के लिए यह तापमान बहुत लाभदायक है। इस बार बंपर पैदावार होगी, खेतों में सरसों की फसल के ऊपर खिले पीले फूल फसल की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

शहर में सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

शहर में सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

दिनों-दिन बढ़ेगा तापमान

मुरैना के मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया कि जिले में अब बारिश की संभावना बिल्कुल खत्म हो चुकी है। तापमान अब दिनों-दिन बढ़ता चला जाएगा और गर्मी में इजाफा होगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!