मध्यप्रदेश

Dewas’ temperature drops by 2-3 degrees | देवास के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट: 24 घंटों में बदला मौसम, 12 फरवरी से हो सकती है बारिश – Dewas News


देवास के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले एक सप्ताह से जहां दिन में गर्मी का असर महसूस किया जा रहा था, वहीं बुधवार रात से सर्द हवाओं का दौर लौट आया है। इस बदलाव के बाद पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्र

.

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पिछले सप्ताह से सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा था, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जा रही थी। लेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश में बारिश हो सकती है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!