Entry of two-wheelers is also banned in Rajbada area on Dhanteras | राजबाड़ा पर धनतेरस के दिन ही टूव्हीलर की एंट्री बैन: त्योहार में फोरव्हीलर को किसी भी दिन एंट्री नहीं; पुलिस-व्यापारियों में हुई बातचीत – Indore News

टूव्हीलर की एंट्री बैन करने पर राजबाड़ा के व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।
राजबाड़ा में फोरव्हीलर की एंट्री बंद कर दी गई है। टूव्हीलर को एंट्री तो दी जाएगी, लेकिन 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन इसकी एंट्री भी बंद रहेगी।
.
व्यापारियों ने राजबाड़ा में टूव्हीलर की एंट्री बंद नहीं करने की मांग की। यहां के व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध भी जताया। डीएसपी करण शर्मा ने व्यापारियों से चर्चा की। पुलिस ने व्यापारियों को कहा कि 29 अक्टूबर को ही टूव्हीलर की एंट्री बंद की जाएगी, लेकिन जरूरत पड़ती है, तो टूव्हीलर की एंट्री राजबाड़ा में बंद की जा सकती है।
व्यापारियों ने फुटपाथ दुकानदारों से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। हालांकि, जनप्रतिनिधि की तरफ से त्योहार तक दुकान लगाने की छूट फुटपाथ वालों को दी गई है। व्यापारी चाहते हैं कि फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें नहीं लगें। बता दें, कई साल से अस्थायी तौर पर राजबाड़ा पर दुकानें लग रही हैं। सजावट के सामान, फूलों की माला सहित अन्य चीजें यहां बिकती हैं।
व्यापारी-फुटपाथ दुकानदारों में हुआ विवाद
व्यापारी ही दुकानों के बाहर रुपए लेकर सामान की बिक्री करवाते हैं। हर चीज के रेट तय हैं। दुकान के बाहर की जगह रुपए देकर किराए पर दे दी जाती है। हाल ही में एक व्यापारी और फुटपाथ वाले का विवाद भी हुआ था। मामले में व्यापारियों ने पुलिस को शिकायत भी की थी।
Source link