मध्यप्रदेश

14 पहाड़ी गांवों की 205 महिलाओं और 16 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई | Health check-up of 205 women and 16 children from 14 hill villages

खरगोन30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में कुपोषण उन्मूलन के लिए एक निर्धारित रूपरेखानुसार स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भगवानपुरा जनपद के पहाड़ी सेक्टर पिपलझोपा में शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में खरगोन जिले के विशेषज्ञ चिकित्सों की सेवाएं ली गई। डीपीएम मनीष भद्रावले ने बताया कि शिविर में 14 गांवों की 205 महिलाओं और 16 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उपचार भी किया गया। इसमें 140 गर्भवती महिलाओं में 7 महिलाएं गंभीर एनिमिक, 7 हाई रिस्क और 60 मध्यम एनिमिक महिलाओं को चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान ही गर्भवती महिलाओं का सिकलसेल टेस्ट भी किया गया। जिसमें 9 महिलाओं का सोलिबिलिटी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमें 2 बच्चें कुपोषित पाए गए। 60 मध्यम एनीमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाया गया।

डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नब्ज देखी

कुपोषण उन्मूलन अभियान की तैयार रूप रेखा के अनुसार जिले के सभी 82 सेक्टरों में महिलाओं और बच्चों के गहन स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निर्धारित किया गया। पिपलझोपा के शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास तलवाड़े, डॉ. शुभम गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिता पठेरिया, डॉ. प्रज्ञा चौहान, डॉ. अनुराग मण्डलोई और डॉ. संदीप मण्डंलोई द्वारा परीक्षण किया गया। इसके अलावा शिविर में सीएचओ, लेब टेक्निशियन और एएनएम द्वारा हीमोग्लोबिन,यूरिन एल्ब्यूमिन,रक्तचाप, सिकलसेल,वजन, ऊंचाई, ब्लड शुगर और अन्य तरह की आवश्यक जांच की गई।

गर्भवती माता के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा

CMHO डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि शिविर में चिन्हाकित हुई गंभीर और हाई रिस्क महिलाओं के साथ-साथ कुपोषित बच्चों का लगातार फॉलोअप लिया जाएगा। शिविर के दौरान CMHO डॉ. चौहान ने एएनएम, आशा कार्यकर्ता और महिला आंगनवाड़ियों और सेक्टर सुपर वाइजर की बैठक कर आगामी कार्य योजना के बारे में बताया गया।

शिविर में चिन्हाकित हुई महिलाओं और बच्चों को लगातार निगरानी में रखा जाएगा। अब आगे हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का गृह भ्रमण कर जानकारी रखी जाएगी। किसी भी महिला का घर पर प्रसव नहीं हो। शासकीय संस्थागत प्रसव केंद्र पर ही सुरक्षित प्रसव हो, इसके लिए निगरानी कारगर होगी। गर्भवती महिला को पोषण आहार परामर्श के बारे में बताया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!