मध्यप्रदेश

Now new arrangement for devotees in Mahakal’s Bhasma Aarti | अब 2 घंटे में महाकाल की भस्म आरती दर्शन: सीधे मानसरोवर गेट से मिलेगी एंट्री, दिवाली से पहले लागू होगी नई व्यवस्था – Ujjain News


महाकाल के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। भस्म आरती दर्शन के लिए उन्हें अब रात भर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। रात भर मंदिर के बाहर भी खड़ा रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब श्रद्धालुओं को रात 2 बजे से सीधे मान सरोवर गेट से एंट्री दी जाएगी।

.

दिवाली से पहले नई व्यवस्था शुरू हो सकती है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि हम इसे एक – दो दिन में लागू करने जा रहे हैं।

महाकाल लोक बनने से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुना वृद्धि हो गई है। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है।

भस्म आरती के लिए तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। अभी भी आम श्रद्धालुओं को मान सरोवर गेट से तो प्रवेश मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें रात 11 बजे से भारत माता मंदिर के पास लाइन में लगना पड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सभी 5 घंटे तक लाइन में लगकर पट खुलने का इंतजार करते हैं। मंदिर प्रशासक अब इसी व्यवस्था को खत्म करने जा रहे हैं।

5 नहीं, अब सिर्फ 2 घंटे लाइन में लगना होगा मंदिर प्रशासक धाकड़ के मुताबिक, दो दिन पहले वे निरीक्षण पर थे। देखा कि रात 11 बजे से कतार में लगने वाले भक्त भस्म आरती में प्रवेश करने के लिए बहुत परेशान होते हैं। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए नई व्यवस्था शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब रात 2 बजे से महाकाल मंदिर के मानसरोवर फेसिलिटी सेंटर से लाइन शुरू होगी। आम भक्त रात 3 बजे तक इस लाइन में लगकर 4 बजे से सीधे मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे। उन्हें प्रोटोकॉल से आने वाले भक्तों की तरह आसानी से मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा।

अभी ये व्यवस्था

  • आम भक्त रात 11 बजे से लाइन में लगना शुरू हो जाते हैं। रात 1 बजे मंदिर में प्रवेश मिलता है।
  • तीन से चार जगह चेकिंग होती है। इसके बाद उन्हें मानसरोवर फेसिलिटी सेंटर में बैठाया जाता है।

नई व्यवस्था में ये होगा

  • रात 2 से 3 बजे तक लाइन में लगना होगा। सीधे मानसरोवर गेट से एंट्री मिलेगी।
  • मानसरोवर में चेकिंग भी यहीं हो जाएगी। यहां पानी और दूसरे इंतजाम भी रहते हैं।

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!