अजब गजब

पहले रास्ता पूछा और फिर छीन ली चेन, देखें दिल्ली में लूट का डराने वाला Video

Image Source : INDIA TV
दिल्ली के विवेक विहार में लूट।

देश के राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अनेक इलाकों से लगभग हर रोज अपराध की कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। दिल्ली में कानून व्यवस्था कितनी चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोगों को रोड पर घेर कर उनसे लूट की वारदात की जा रही है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके से लूट का ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अपराधियों द्वारा लूट की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, दो बदमाशों ने सरेराह एक स्कूटी पर सवार व्यक्ति को रोका, उससे रास्ता पूछा और फिर चाकू दिखाकर उसकी चेन लूट ली। इस घटना से साफ जाहिर होता है दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने ज्यादा बुलंद हो गए हैं। लूट की इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ये पूरा मामला विवेक विहार में आज मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है।

 

वीडियो में क्या दिखा?

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में लूट की वारदात का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति एक स्कूटी सवार व्यक्ति का रास्ता रोकते हैं। वह पहले स्कूटी सवार से रास्ता पूछने का नाटक करते हैं। इसके बाद लुटेरे पहले आस पास नजर दौड़ाते हैं। इनमें से एक शख्स स्कूटी सवार के पास आता है और पहले स्कूटी की चाबी निकाल लेता है। फिर वह चाकू दिखाकर स्कूटी सवार की चेन छीन लेता है। फिर दोनों लुटेरे बाइक पर बैठ कर फरार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- डीजल जनरेटर-कोयला तंदूर पर रोक, दिल्ली-NCR में आज से GRAP फेज-2 लागू, जानिए और किन चीजों पर है प्रतिबंध

दिल्ली के इन जगहों की हवा बहुत खराब, एनसीआर में लागू हुआ GRAP-2, जानें आज कितना है AQI




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!