खास खबरडेली न्यूज़

अखिल भारतीय दिगंबर जैन सखी महिला पहुंची वृद्धाश्रम: वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा, उनकी परेशानियां भी सुनी

Source link

छतरपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन सखी महिला मिलन शाखा छतरपुर नीलांजना संभाग के प्रांतीय प्रोजेक्ट आंसू से मुस्कान की ओर से जैन समाज की महिलाओं ने वृद्ध आश्रम जाकर वहां रह रहे वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वहां पर जो माताएं थीं, उनसे बात की और परिवारजनों के हाल जाना कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें वृद्धाश्रम आना पड़ा। इस दौरान वृद्धजनों ने अपनी अलग-अलग कहानी बताई और अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान वृद्धजनों ने कहा कि बेटा तुम सभी लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा आज हमें अपना पुराना समय याद आ गया।

इस दौरान हम सखी महिला मिलन की महिलाओं को भी बहुत सुखद अनुभूति हुई। लेकिन, एक तरफ ऐसा भी लगा कि कैसे लोग जो अपने मां बाप को छोड़कर चले जाते हैं, उन्हें दया नहीं आती कि उन्होंने हमें पाल-पोषकर बड़ा किया और उनके बुढ़ापे के सहारे के समय व्रद्धआश्रम छोड़कर चले गये। यहां सखी महिला मिलन की बहनों ने प्रत्येक वृद्धजनों को अपने हाथों से गुलाब जामुन खिलाया।

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!