मध्यप्रदेश

Guna’s daughter became the general secretary of the State Administrative Service Association | गुना की बेटी बनी राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की महासचिव: भोपाल में हुए चुनाव में निर्विरोध चुनी गईं; 2010 में बनी थीं डिप्टी कलेक्टर – Guna News

निर्वाचन के बाद शपथ लेते पदाधिकारी।

गुना की बेटी मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की महासचिव होंगी। गुरुवार को भोपाल में संघ की वार्षिक साधारण सभा में विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में उन्हें निर्विरोध महासचिव चुना गया है। उनके अलावा नए अध्यक्ष अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी राजेश गुप्ता

.

बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन गुरुवार को भोपाल के आकांक्षा भवन में किया गया। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करीब 10 साल बाद किया है। इस कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ संघ के नए पदाधिकारियों को लेकर भी सर्वसम्मति से फैसला किया गया।

महासचिव के रूप में चुनी गईं टीना यादव अपर कलेक्टर स्टार की अधिकारी हैं। वह मूल रूप से गुना शहर की सोनी कॉलोनी की रहने वाले हैं। उनके पिता चंद्रशेखर यादव जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद से रिटायर हुए हैं। वर्ष 2010 में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले वह विदिशा, नर्मदापुरम और भोपाल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के रूप में पदस्थ रह चुकी हैं। अटल बिहारी सुशासन संस्थान और व्यापम में भी वह पदस्थ रही हैं।

निर्वाचित होने के बाद संबोधित करतीं टीना यादव।

कार्यक्रम में संयोग से गुना के पूर्व कलेक्टर रहे राजेश जैन ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। गुना में पदस्थ रहे अधिकारी ने गुना की बेटी को महासचिव बनने की घोषणा की। गुना से वे पहली अधिकारी हैं, जो इस पद के लिए निर्वाचित हुई हैं।

टीना यादव मूल रूप से गुना को रहने वाली हैं।

टीना यादव मूल रूप से गुना को रहने वाली हैं।

महासचिव निर्वाचित हुईं टीना यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्हें बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है। अधिकारी अपने सेवाकाल में हमेशा नागरिकों के लिए काम करते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि अधिकारियों की समस्याओं को सही फोरम पर रखकर उनके निराकरण के प्रयास किए जाएं। वह इसी ओर काम करेंगी।

उनके अलावा किरण गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि आकाश श्रीवास्तव और मनोज प्रजापति को संघ का उपाध्यक्ष बनाया है। मुख्य संरक्षक के रूप में देवी सरन और संरक्षक के रूप में कविंद्र कियावत और जीपी माली का नाम तय किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव नितिन टाले को बनाया गया है। भूपेंद्र परस्ते और आदित्य जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही गुना में डिप्टी कलेक्टर रहे राजीव समाधिया और भुवन गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी।

निर्वाचित होने के बाद शपथ लेते पदाधिकारी।

निर्वाचित होने के बाद शपथ लेते पदाधिकारी।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!