Ratlam came second in the state in uploading science ideas, big cities lagged behind | इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25: साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया रतलाम, बड़े शहर पिछड़े – Ratlam News

इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25 में रतलाम जिला साइंस के आइडिया अपलोड करवाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार दूसरे स्थान पर आया है। जबकि देश में 34वे नंबर पर आया है। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड करवा कर रतलाम जिला प्रतिशत के मान से प्रदेश
.
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 में ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिले के 70 संकुलों में से 54 संकुलों ने शत प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड किए। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों से आइडिया अपलोड हुए।
सत्र 2024-25 इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 1023 स्कूलों ने 4519 नवाचारी आइडिया अपलोड किए। रतलाम जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्रदेश मे सतना जिला 5539 आइडिया अपलोड कर प्रथम स्थान पर रहा। भारत के 797 जिलों में आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिला 34वें स्थान पर रहा है।
रतलाम जिले के इंस्पायर नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी स्कूलों व टीम को बधाई दी। रतलाम जिले के इंस्पायर सहायक नोडल अधिकारी रमसा के एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी सह जिला योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, जिला सहायक विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी इस उपलब्धि पर सभी ब्लॉक विज्ञान अधिकारी, संकुल विज्ञान अधिकारी के प्रयास और सहयोग को सराहा।
रतलाम जिले की ब्लॉक वार आइडिया अपलोड करने की जानकारी।
यह भी जाने
- रतलाम जिले ने सत्र 2021-22 में 457 स्कूलों से 2172 आइडिया अपलोड कर प्रदेश मे प्रथम स्थान पाया। 79 नवाचारी बाल वैज्ञानिको को अवार्ड मिला।
- सत्र 2022-23 में 1088 स्कूलों ने 5026 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। 117 नवाचारी बाल वैज्ञानिको को अवार्ड मिला।
- सत्र 2023-24 में 809 स्कूल ने 3882 आइडिया अपलोड कर दूसरा स्थान पाया। 137 नवाचारी बाल वैज्ञानिको को अवार्ड मिला।
- राष्ट्रीय स्तर के लिए 2020-21, 2021-22, 2023-24 में एक-एक अवॉर्डी का जिले से चयन हुआ है।
बड़े शहर रह गए पीछे
साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत बड़े शहर पीछे रहे गए। सतना जिला 5539 आइडिया अपलोड कर कर प्रदेश में प्रथम रहा है। दूसरे नंबर पर रतलाम ने 4519, तीसरा छिंदवाड़ा ने 4353, चौथा धार ने 2500, पांचवां बैतूल जिले से 2080 आइडिया अपलोड किए गए। प्रदेश के 53 जिलों से कुल 62124 आइडिया अपलोड हुए है। प्रदेश में उज्जैन 11 तो भोपाल 19 नंबर पर रहा है।
क्या है इंस्पायर अवॉर्ड योजना
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन साइंस के आइडिया अपलोड कराए जाते है। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है। इसके लिए कक्षा 6 से 10वीं के विद्यार्थियों को मौका दिया जाता है। इंस्पायर अवॉर्ड योजना में विद्यार्थी कोई भी नया और रचनात्मक आइडिया भेज सकते हैं।
चयनित आइडिया वाले विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक अविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार की ओर से उसके खाते में 10 हजार रुपए नए माडल बनाने के लिए खाते में जमा कराए जाते है। राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की साइंस प्रदर्शनी में चयनित साइंस मॉडल को प्रदर्शित किया जाता है।
साइंस आइडिया अपलोड करने में प्रदेश के जिलों की स्थिति

Source link