Mp Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest News Today In Hindi 12 October 2024 – Amar Ujala Hindi News Live

09:45 PM, 12-Oct-2024
Chhindwara: दशहरा मैदान में जला 51 फीट का रावण, राम ने चलाया बाण और जल गया दशानन; सांसद ने उतारी आरती
MP News: छिंदवाड़ा में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला मंडल द्वारा शाम 5.30 बजे छोटी बाजार से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। और पढ़ें
09:32 PM, 12-Oct-2024
MP News: बहन पर बुरी नजर रखने वाले दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

MP News: कॉलेज छात्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज छात्र अपने दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखता था। जिसके कारण दोस्त ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
09:18 PM, 12-Oct-2024
Weather: प्रदेश के 46 जिलों से मानसून की विदाई, बाकी जिलों में 15 अक्टूबर तक इंतजार, बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव

लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है शनिवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। 46 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है बाकी जिलों में 15 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। और पढ़ें
09:11 PM, 12-Oct-2024
MP News: धू धू कर के जला बुराई का प्रतीक दशानन का पुतला, सागर में दर्जनों जगह हुआ रावण दहन
MP: सारे देश प्रदेश की तरह बुंदेलखंड अंचल के सागर में भी विजयादशमी पर्व पूरी भक्ति भावना तथा उत्साह से मनाया गया। सागर जिले में दर्जनों स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया।अनेकों जगह रावण के साथ साथ कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले बनाए गए थे। और पढ़ें
09:06 PM, 12-Oct-2024
Khargone News: नाभि में बाण लगते ही धू धू कर जला अहंकारी दशानन, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

MP: बीते दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद रावण दहन के इस कार्यक्रम पर पूरे निमाड़ में ही संशय बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद बादल छंटने लगे, तब रावण दहन के आयोजन समिति के साथ ही आम लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ उठी। और पढ़ें
08:47 PM, 12-Oct-2024
MP News: राम और रावण की सेना में होता है युद्ध, रावण की नाक पर मुक्का मारकर किया जाता है वध

MP News: दशहरे का पर्व अलग अलग रूप में मनाया जाता है। जिला मुख्यालय पर जहां नामदेव समाज रावण को दामाद मानकर उसकी पूजा करता है, वहीं जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धमनार में राम और रावण की सेना की बीच युद्ध होता है। इस युद्ध में राम की सेना को रावण की नाक पर मुक्का मारना होता है।
08:31 PM, 12-Oct-2024
Sagar News: त्योहार के दिन मजदूर के घर का बुझा चिराग, दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Sagar: सागर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अष्टमी के दिन एक मजदूर परिवार का 2 वर्षीय मासूम घर की मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। और पढ़ें
08:16 PM, 12-Oct-2024
MP: नालछा माता मंदिर में हुआ चूल का अयोजन, माता के भक्तों ने धधकते अंगारों से निकलकर की आस्था प्रकट

MP: मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से शनिवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर सैकड़ों भक्त दहकते अंगारों पर से नंगे पैर निकले।
07:50 PM, 12-Oct-2024
Damoh News: दमोह में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, चल समारोह में अखाड़े के कलाकार दिखा रहे करतब

MP: शाम 5 बजे से छोटे अखाड़े की प्रतिमाएं घंटाघर से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंचने लगी। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नाचते-गाते मां की विदाई में शामिल थे, इसके साथ ही जवारों का विसर्जन चल रहा है। और पढ़ें
07:18 PM, 12-Oct-2024
Ujjain: दशहरे पर नए रूट से निकली बाबा महाकाल की सवारी, भक्त हुए निहाल; चारों ओर गूंजा जय श्री महाकाल
कालो के काल बाबा महाकाल वैसे तो वर्ष में कई बार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पुराने शहर में नगर भ्रमण पर निकलते हैं, लेकिन आज विजयदशमी (दशहरे) पर बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक बार नए शहर में भी आई।
Source link