मध्यप्रदेश

Arms worship in Dindori Police Line on Dussehra | दशहरे पर डिंडोरी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा: कलेक्टर ने प्रतीक के रूप में कुम्हड़े की बलि दी, मैदान में खड़े वाहनों पर फूलों की बारिश की – Dindori News

डिंडोरी की पुलिस लाइन में दशहरे के दिन शनिवार को शस्त्र पूजा की गई। हवन में कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी वाहिनी सिंह, विधायक डिंडोरी ओमकार मरकाम, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष अवधराज बिलैया बैठे।

.

कलेक्टर ने मां काली के सामने कुम्हड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। इसके बाद पूजा संपन्न हुई। कलेक्टर के साथ अधिकारियों ने पुलिस लाइन रक्षित केंद्र का भ्रमण किया। मैदान में खड़े वाहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका पूजन किया गया। शस्त्र पूजन में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीओपी केके त्रिपाठी, पुरुषोत्तम मरावी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

दशहरा कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी पुलिस लाइन से उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पहुंचे। वहां दशहरे के तैयारियों का जायजा लिया। शाम को इसी मैदान में रावण दहन होना है। लिहाजा कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों और यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

हवन में कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी वाहिनी सिंह, विधायक डिंडोरी ओमकार मरकाम, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष अवधराज बिलैया बैठे।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!