A 120 meter long bridge will be built near Gupteshwar temple | गुप्तेश्वर मंदिर के पास बनेगा 120 मीटर लंबा पुल: निर्माण की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने किया पूर्व मंत्री पटेल का तुला दान – Harda News

शुक्रवार को शहर के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में वार्ड नंबर 31 के लोगों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल का फलों से तुला दान किया। लोगों ने मंदिर से हरदा शहर को जोड़ने के लिए चार करोड़ 11 लाख की लागत से अजनाल पर बनने वाले 120 मीटर लंबे पुल की सौगात मिलने पर पूर
.
बता दें कि मंत्री रहने के दौरान पटेल ने मंडी निधि से गुप्तेश्वर मंदिर के पास बनने वाले पुल को मंजूरी दिलाई थी। जिसका निर्माण कार्य 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने लोगों का फलों से तुलादान किया।
BJP में सक्रिय लोगों को आगे काम करने के भरपूर अवसर मिलते है
उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पार्षद, वार्ड प्रमुखों को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों ओर जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में सक्रिय लोगों को आगे काम करने के भरपूर अवसर मिलते है। इसलिए सभी पार्षद और वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डों में जाकर सदस्य बनाएं।

पूर्व मंत्री पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।
4 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनेगा पुल
उन्होंने बताया कि सेतु निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 4 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 120 मीटर लंबा और 8.4 मीटर चौड़ा नया पुल का निर्माण कराएगा। पुल में 8 स्पान होंगे, प्रत्येक स्पान 8-8 मीटर की दूरी पर होगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती कमेडिया, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
Source link