अजब गजब

ओपी राजभर ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान किया, इस नेता को मिला टिकट

Image Source : FILE-ANI
ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। अरविंद राजभर पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। अरविंद राजभर को बीजेपी, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी का समर्थन हासिल है। ये सभी पार्टियां सुभासपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी।

साल 2019 में बसपा जीती थी यह सीट

बता दें कि घोसी लोकसभा सीट से इस समय बसपा के अतुल कुमार सिंह सांसद हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अतुल सिंह ने बीजेपी के हरिनारायण को 122568 वोट से हराया था। बसपा को यहां पर करीब 57 प्रतिशत वोट मिले थे। बसपा और सपा गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

 




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!