मध्यप्रदेश

One more accused of Maksi riot arrested | मक्सी उपद्रव का एक और आरोपी गिरफ्तार: टीआई बोले- मोबाइल लोकेशन के आधार पर इंदौर बाईपास से पकड़ा – shajapur (MP) News


मक्सी में 25 सितंबर को हुए उपद्रव में फरियादी जावेद खान की रिपोर्ट पर आरोपी बनाए गए समीर पिता सईद मेव निवासी मक्सी को मक्सी पुलिस ने रविवार को इंदौर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

.

मक्सी थाने के टीआई भीम सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग टीमें बनाई गई थी। जिसमें से एक टीम ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी को इंदौर बाईपास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी समीर पुलिस ने भागने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पहले उसकी लोकेशन कोल्हापुर पुणे हाईवे पर राजस्थानी ढाबा थी। उसके बाद वो वहां से अहमदनगर भागा। रविवार को वो इंदौर पहुंचा था। जहां टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी के आरोपियों की भी तलाश कर रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!