मध्यप्रदेश

Sandalwood smuggler on 5 day police remand | चंदन तस्कर 5 दिन पुलिस रिमांड पर: कर्नाटक से पकड़कर पुलिस लाई थी, अन्य आरोपियों की जल्द हो सकती गिरफ्तारी – Mandsaur News


दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा चौकी पुलिस ने 12 क्विंटल लाल चंदन की लकड़ियों के साथ गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें 11 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस मामले में कर्नाटक जाएगी, ताकि चंदन की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ

.

एसआई पूर्णिमा सिंह ने बताया कि फोरलेन हाइवे कचनारा मार्ग स्थित बाबा रामदेव ढाबे के सामने से ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 9201 से खाली कैरेट के नीचे छिपाकर रखी 12 क्विंटल लाल चंदन की लकड़ी जब्त की थी। उक्त चंदन लकड़ी की कीमत करीब 60 लाख रूपए है।

मौके से ग्राम निंबोद निवासी अनवर पिता गुल मोहम्मद (51) और इसके पुत्र दाऊद पिता अनवर (28) को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ भारतीय वन्य अधिनियम-1927 की धारा 26, 33, 42 और मध्य प्रदेश अभिवहन वनोपज नियम की धारा 22, 379, 414 IPC के तहत केस दर्ज किया था। इन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर सौंपा है। लाल चंदन मध्य प्रदेश या इसके सीमावर्ती राज्यों में नहीं होता है। इसलिए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदन कर्नाटक से लेकर आए थे। जल्द एक टीम को वहां भी भेजा जाएगा।

इमरान की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दलौदा निवासी इमरान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसने ही चंदन मंगवाया था। ये आरोपियों से पूछताछ में पता चला है। फिलहाल इसके मिलने के बाद पुलिस को और जानकारी मिल सकती है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!