Mp Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest News Today In Hindi 1 October 2024 – Amar Ujala Hindi News Live

09:58 PM, 01-Oct-2024
MP News: भाजपा का दूसरे चरण का अभियान शुरू, अब समाज व संस्था से जुड़े लोगों को बनाएंगे सदस्य
प्रदेश भाजपा दो अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। आगामी कार्यक्रम जल्द तय कर लिया जाएगा। सदस्यता के पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अब तक मध्यप्रदेश में एक करोड़ 16 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। और पढ़ें
09:53 PM, 01-Oct-2024
MP News: वीडी शर्मा बोले-पटवारी बताएं महिला अपराध करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला अपराधों पर दिए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पटवारी बताएं महिला अपराध करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की।
09:50 PM, 01-Oct-2024
MP News: सागर कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ, सुनवाई नहीं होने से थी परेशान

महिला के अनुसार, उसे लंबे समय से शिक्षा विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला अपनी मार्कशीट में जाति सुधार के लिए लंबे समय से शिक्षा विभाग के चक्कर काट रही है। और पढ़ें
09:47 PM, 01-Oct-2024
MP: पशुपतिनाथ दर्शन करने गए MP के 23 श्रद्धालु नेपाल में फंसे, सड़क-ब्रिज बहे, CM बोले-समुचित व्यवस्था कर रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। और पढ़ें
09:43 PM, 01-Oct-2024
MP News: जानें क्या है उज्जैन का बुर्का विवाद…बुर्का पहनकर मंगेतर से मिलने क्यों पहुंचा था युवक, मचा है बवाल

वह बुर्का पहनकर मंगेतर के घर जाने लगा, लेकिन बीच में ही लोगों ने बुर्का पहनकर जा रहे युवक को पहचान लिया और उसके साथ मारपीट कर डाली। युवक को बुर्के में पकड़ने वाले उसे थाने भी ले गए, जहां पर धारा-319 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। और पढ़ें
09:31 PM, 01-Oct-2024
MP High Court: सभी समुदाय के गरीब वर्ग को मिलना चाहिए EWS प्रमाण-पत्र, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष याचिका कर्ता तर्क दिया गया कि सभी वर्ग व जातियों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र नहीं दिया जा रहा है। और पढ़ें
09:15 PM, 01-Oct-2024
Khandwa: सोयाबीन के दाम को लेकर BJP समर्थक किसान संगठन ही सरकार के खिलाफ, नेताओं को जगाने बजाये ढोल

MP: मध्यप्रदेश में सोयाबीन के भाव को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के खंडवा जिले में भी किसानों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। यहां बीते दिनों ही किसानों ने बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालकर सोयाबीन के दाम तय किए जाने की मांग रखी थी। और पढ़ें
09:13 PM, 01-Oct-2024
Indore: कर्बला मैदान पर हिन्दू संगठनों ने की महाआरती, दीप जलाए, पटाखे फोड़े

वर्षों तक इस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे नगर निगम अपनी बताता रहा और वक्फ बोर्ड ने इस पर हक जताया था। रिकार्ड में यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम भी दर्ज हो चुकी थी, लेकिन कोर्ट का फैसला आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।
09:13 PM, 01-Oct-2024
Weather: MP में बारिश से मिली राहत, 36 डिग्री पार पहुंचा खजुराहो का तापमान, 5 अक्टूबर से मानसून की होगी विदाई

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही। वहीं कुछ जिलों में बादल भी छाए रहे। जबकि खजुराहो का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे गर्मी का असर दिखने लगा। 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू होगी।
08:44 PM, 01-Oct-2024
Rajgarh News: ये क्या? राजगढ़ में कब्रिस्तान की कब्रों पर जादू टोना, पुलिस मौके पर पहुंची; देखें वीडियो
MP: अमूमन हमने देखा है कि जादू टोना और टोटका जैसे मामले श्मशान में ही देखने और सुनने को मिलते थे, लेकिन अब इस विद्या से जुड़े हुए लोग कब्रिस्तान की कब्रों को भी नहीं छोड़ रहे है। और पढ़ें
Source link