मध्यप्रदेश

Jatra continued with enthusiasm in Indore despite rain | इंदौर में बारिश के बावजूद उत्साह से चलती रही जत्रा: इंदोरियों ने चखा मराठी व्यंजनों का स्वाद, गुला बाई प्रतियोगिता और लावणी की शानदार प्रस्तुति – Indore News

मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट द्वारा आयोजित जत्रा में दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में इंदोरियों ने जमकर खरीददारी की। मराठी व्यजनों के स्वाद के साथ ही महाराष्ट्र की परंपरागत लावणी का आनंद लिया। रविवार को जत्रा का समापन होगा। खराब मौसम के चलते अंतिम औ

.

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा में दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से इंदौरियों का आना शुरू हो गया, दीपावली की खरीददारी शुरू कर दी थी। शाम होते ही इंदोरियों का जमावड़ा लग गया, उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने बताया कि कई ख्यात ब्रांड जत्रा से ही लॉन्च किए गए हैं।

जत्रा की विशेषता हमेशा महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनको प्रेरित करना रही है। इसी कड़ी में जत्रा के समापन के अवसर पर पुणे की प्रतीक्षा तोंडवलकर मौजूद रहेंगी, जो कि स्टेट बैंक में एक सफाई कर्मी से शुरुआत करके अपनी विषम परिस्थितियों से जूझते हुए एजीएम के पद से रिटायर्ड हुई हैं।

स्वर रागिनी समूह द्वारा लाई गई गुलाबाई की आकर्षक मूर्ति।

गुलाबाई की विशेष प्रतियोगिता में स्वर रागिनी ग्रुप प्रथम

जत्रा में गुलाबाई की विशेष प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कुल छह ग्रुप शामिल थे, इनमें दो ग्रुप बच्चों के थे। प्रस्तुति देने वाले ग्रुप्स में आदर्श ग्रुप, स्वर रागिनी और अहिल्या ग्रुप शामिल थे। इस प्रतियोगिता में स्वर रागिनी समूह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस विजेता स्वर रागिनी ग्रुप में नीता पुराणिक, स्मिता उपाध्याय, प्रीति शर्मा, डिम्पल उपाध्याय, अदिति दुबे, मयूरी दुबे, लीना दुबे और ज्वाला वैद्य शामिल थीं। इस ग्रुप द्वारा लाई गई बैलगाड़ी पर बैठी गुलाबाई के परिवार की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र रही।

गुला बाई प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले समूह।

गुला बाई प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले समूह।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाला स्वर रागिनी ग्रुप।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाला स्वर रागिनी ग्रुप।

​​​​​​​मराठी व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया

फूड झोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि स्वाद प्रेमियों ने खूब मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शाम 7 बजे तक फूड स्टालों पर फूड खत्म होने लगे थे, स्टॉल धारको ने तुरंत सभी सामनो का इंतजाम किया। स्वाद प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति की गई, जिसमें कला रंजना ग्रुप लावणी ने प्रस्तुतियां दी। फूड झोन के स्टालों की आकर्षक साज सज्जा देखते ही बन रही थी है जो लोगों को काफी आकर्षक लगी, इंदोरियों ने खूब मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसमें 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहे, दिन में पूरन पोली, झुनका भाकर, भाकरवाडी, सोलकढ़ी, सहित अन्य व्यंजन परोसे गए, जिसे इंदोरियों ने खूब शौक से हर जायके आनंद उठाया। संकेता कुलकर्णी और सुप्रिया पुंडलिक ने बताया कि इंदोरियों ने हैंडीक्राफ्ट आइटम जिसमें गृह साज सज्जा, दीपावली डेकोरेशन इसके अलावा हस्त निर्मित खाद्य पदार्थ और विशेष कोकण के उत्पाद की भी खूब खरीदारी की। लावणी और मराठी लोकनृत्य के कलाकारों की प्रस्तुति ने इंदोरियों का मन मोह लिया।

बारिश होने पर छाते लगाकर भी लोग जमे रहे।

बारिश होने पर छाते लगाकर भी लोग जमे रहे।

छातों के नीचे चटपटा खानपान।

छातों के नीचे चटपटा खानपान।

खानपान के स्टाल्स पर बड़ी संख्या में मौजूद लोग।

खानपान के स्टाल्स पर बड़ी संख्या में मौजूद लोग।

फूड झोन में लगी भीड़।

फूड झोन में लगी भीड़।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!