A young man riding a bike robbed a girl early in the morning | बाइक सवार युवक युवती को अलसुबह लूटा: सिलीकॉन सिटी में दोस्त की बर्थडे पार्टी बनाकर घर लौट रहे थे,रास्ते में चाकू मारकर बाइक ओर मोबाइल ले भागे

इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर के खजराना इलाके में अलसुबह एक युवक युवती को चाकू की नोंक पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश बाइक ओर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनो अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में युवक को चाकू मारे। सूचना के बाद खजराना पुलिस एमवाय पहुंची है। यहां आरोपियों की जानकारी निकाली जा रही है।
खजराना पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। मंयक(20) पुत्र शेलेन्द्र सोनी निवासी वंदना नगर अपनी महिला मित्र के साथ घर जा रहा था। तभी निर्माणधीन ब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। इसमें से एक बदमाश ने मंयक के पैर पर चाकू मार दिया। वह कुछ समझ पाता तो आरोपी ने हाथ पर भी वार कर दिया। इस दौरान मंयक ओर उसकी महिला मित्र काफी घबरा गए। दोनो ने आरोपियों से पूछा कि उन्हें कया चाहिए। आरोपियों ने उनके मोबाइल ओर रूपये छीने वही दूसरा साथी बाईक लेकर फरार हो गए।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे
पुलिस से मिली प्रारभिंक जानकारी के मुताबिक मंयक निजी कंपनी में काम करता है। उसके चाचा से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अलसुबह चाकू लगने के बाद उसने राह चलते लोगो से मदद मांगकर चाचा को कॉल किया। मंयक ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह रात में अपने दोस्त की सिलीकॉन सिटी में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने गए थे। इसके बाद वह घूमने निकल गए। रात में दोनो घर जा रहे थे।
Source link