डेली न्यूज़

सशस्त्र सेना झंडा दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया: कलेक्टर ने दी पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं

छतरपुर, 07 दिसम्बर 2022
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय छतरपुर में गरिमापूर्णढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जीआर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर राम विशाल यादव (से.नि.) ने लेपल पिन लगाया। कलेक्टर ने सभी पूर्व सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सैनिक कल्याण अधिकारी को सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए अधिकाधिक सहायता राशि प्राप्त करने का परामर्श दिया।
कलेक्ट्रेट में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लेपल पिन व टोकन फ्लैग लगाए गए एवं दान राशि एकत्रित की गई। इसीक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को भी लेपल पिन लगाया।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!