मध्यप्रदेश

MP Rainfall Photos Update; Bhopal Kaliyasot | Tawa Dam Water Level | उफनती नदी के बीच पेड़ पर फंसे युवक: सड़कों पर बही नदियां, घरों-कॉलोनियों में भरा पानी; एमपी में बारिश-बाढ़ की 15 तस्वीरें – Bhopal News

बालाघाट में वैनगंगा नदी उफान पर है। राजगढ़ में बारिश के चलते सड़कों पर जल जमाव हो गया है। शिवपुरी में भी सड़कों पर पानी बह रहा है।

मध्यप्रदेश के 28 जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। इस दौरान जलस्तर बढ़ने के चलते कई बांधों के गेट भी खोले गए हैं। बुधवार को कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के दो जबकि भदभदा और केरवा डैम का एक-एक गेट खोला गया है।

.

इसके साथ ही रायसेन जिले के बेगमगंज में पराशरी नाला उफान पर आ जाने से सागर भोपाल सड़क मार्ग बंद हो गया है। दमोह में घरों में पानी भर गया। टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी सड़कें डूब चुकी हैं। विदिशा में भी कई रास्ते बंद हैं।

वहीं, गुना में पार्वती नदी में नहाने गया एक ग्रामीण फंस गया, जिसका SDERF और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू किया। इसी तरह शिवपुरी की सिंध नदी के बीचों बीच पेड़ पर फंसे दो ग्रामीणों को भी सुरक्षित निकाला गया।

राजगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल जमाव हो गया है। मोहनपुरा डैम के 17 में से 10 गेट खोल दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्कूलों में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की छुट्टी घोषित कर दी है।

आइए आपको बारिश, बाढ़ से जुड़ी 15 तस्वीरें दिखाते हैं…

कॉलोनी-बस्तियों, सड़कों पर भरा पानी, 5 तस्वीरें-

बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने से पाठा नारायणगंज में बस्तियों में भरा पानी।

शिवपुरी में सड़कों पर पानी बह रहा है। नमो नगर में जल भराव की स्थिति बन गई।

शिवपुरी में सड़कों पर पानी बह रहा है। नमो नगर में जल भराव की स्थिति बन गई।

खैरलांजी-तिरोड़ा मार्ग में वैनगंगा नदी पर बनी खैरी की पुलिया पर तेज बहाव है।

खैरलांजी-तिरोड़ा मार्ग में वैनगंगा नदी पर बनी खैरी की पुलिया पर तेज बहाव है।

तेज बारिश के चलते इटारसी के NH-46 पर जलभराव होने से लंबा जाम लगा।

तेज बारिश के चलते इटारसी के NH-46 पर जलभराव होने से लंबा जाम लगा।

पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल जमाव हो गया।

पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल जमाव हो गया।

बाढ़ में लोग फंसे, परेशानियों की 5 तस्वीरें-

लांजी के उमरी पंचायत के चिखलामाली में फंसे 63 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया गया।

लांजी के उमरी पंचायत के चिखलामाली में फंसे 63 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया गया।

खरियानी ग्राम पंचायत में उपचुनाव में लोग जान जोखिम में डालकर वोट डालने पहुंचे।

खरियानी ग्राम पंचायत में उपचुनाव में लोग जान जोखिम में डालकर वोट डालने पहुंचे।

मटियारी नदी में आई बाढ़ में फंसे माधोपुर गांव के लोगों का रेस्क्यू किया गया।

मटियारी नदी में आई बाढ़ में फंसे माधोपुर गांव के लोगों का रेस्क्यू किया गया।

कोलारस में नदी में फंसे दो युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बचाया।

कोलारस में नदी में फंसे दो युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बचाया।

सिंध नदी के बीचों-बीच पेड़ पर दो ग्रामीण फंस गए, जिन्हें SDERF ने रेस्क्यू किया।

सिंध नदी के बीचों-बीच पेड़ पर दो ग्रामीण फंस गए, जिन्हें SDERF ने रेस्क्यू किया।

डैम के गेट खुलने की 5 तस्वीरें-

नर्मदापुरम में बुधवार सुबह 6 बजे तवा डैम के 6 गेट खोल दिए गए हैं।

नर्मदापुरम में बुधवार सुबह 6 बजे तवा डैम के 6 गेट खोल दिए गए हैं।

सुजारा बांध के 12 गेट खोले गए हैं। इसके चलते धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया।

सुजारा बांध के 12 गेट खोले गए हैं। इसके चलते धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया।

अटल सागर (मडीखेड़ा) डैम के दो गेट और खोले गए। सुबह 4 गेट खोले गए थे।

अटल सागर (मडीखेड़ा) डैम के दो गेट और खोले गए। सुबह 4 गेट खोले गए थे।

दो साल बाद तिघरा डैम के 7 गेट खुले। इससे पहले सितंबर 2022 में खोले गए थे।

दो साल बाद तिघरा डैम के 7 गेट खुले। इससे पहले सितंबर 2022 में खोले गए थे।

बानसुजारा बांध के 12 गेट खोलकर प्रति सेकेंड 2500 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

बानसुजारा बांध के 12 गेट खोलकर प्रति सेकेंड 2500 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!