मध्यप्रदेश

पत्थर फैक्ट्री में कटर मशीन से लटकता मिला शव, 10 सालों से कर रहा था काम | Dead body found hanging from cutter machine in stone factory, was working for 10 years

सागर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में पत्थर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शव फैक्ट्री में कटर मशीन पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार देवीसिंग पुत्र रामप्रसाद कुर्मी उम्र 28 साल निवासी सलैया जैसीनगर पिछले करीब 10 सालों से बहेरिया क्षेत्र में स्थित पत्थर फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे तक फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने देवीसिंग को देखा था।

लेकिन करीब 8 बजे देवीसिंग का शव फैक्ट्री में लगी पत्थर कटर मशीन पर फंदे से लटकता हुआ मिला। शव देश मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हुई। सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहंुची और मामले की जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर मामला पुलिस ने जांच में लिया है। अब तक की जांच में मृतक के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले में फैक्ट्री के कर्मचारियों समेत परिवार वालों के बायन लेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!