अजब गजब

तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी के बीच समझौता तय, महागठबंधन में VIP को मिलीं 3 सीटें

Image Source : ANI
मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव में बन गई है

लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। दरअसल मुकेश सहनी और राजद के बीच गठबंधन हो गया है। इस बाबत राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित किया। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव, मनोज झा और मुकेश सहनी मौजूद थे। दरअसल 2020 में विधानसभा के दौरान तेजस्वी यादव के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए पीसी का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि अब वो राजद में शामिल हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी हमारे बड़े भाई हैं।

राजद के साथ गठबंधन में मुकेश सहनी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन में हम मुकेश सहनी का स्वागत करते हैं। अतिपिछड़ा समाज को जोड़ने में इन्होंने काफी मेहनत की है। भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया। जो लोग 400 पार का नारा लगा रहे हैं। इस बार बिहार की धरती चौकाने वाला रिजल्ट देगी। देस में तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है। देश में संविधान खतरे में हैं। उन्होंने आगे कहा कि गया में भाजपा की एक आंतरिक बैठक में मंत्री प्रेम कुमार के सामने भाजपा का नेता कहता है कि हमें प्रचंज बहुमत चाहिए, हमलोग संविधान को बदल देंगे। किसी माई के लाल में दम नहीं जो संविधान को बदल सके।

तेजस्वी यादव ने प्रेस को किया संबोधित

तेजस्वी यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए आगे कहा कि दक्षिण भारत, राजस्थान में भी नेताओं ने इस तरह का ही बयान दिया है। आज बेहद खुशी है कि मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हुए हैं। इनका स्वागत करते हैं। सीटों का ऐलन गठबंधन में पहले ही किया जा चुका है। पहले तय था कि 26 सीटों पर राजद चुनाव लड़ेंगे। 26 में से 3 सीटें मुकेश सहनी को दी जाएंगी। गोपालगंज, झंझारपुर, मोतिहारी से मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी यह गठबंधन है।




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!