Naatra fight… fight between two families, wife’s threatening letter to the village head and loss to the people of the village | एक कुप्रथा ऐसी भी: नातरा झगड़ा… दो परिवारों में झगड़ा, धमकी भरी चिट्ठी पत्नी के गांव के मुखिया को और नुकसान गांव के लोगों का – rajgarh (MP) News

झगड़ा दो परिवारों (पति-पत्नी के परिवार) का। धमकी भरी चिट्ठी गांव के मुखिया) को और नुकसान गांव के लोगों का। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन “नातरा-झगड़ा’ कुप्रथा की वजह से राजगढ़, गुना, अशोकनगर, आगर, देवास, शाजापुर, मंदसौर और राजस्थान के झालावाड़,
.
पति-पत्नी के अलग होने के बाद जब लड़की का परिवार उसका पुनर्विवाह (नातरा) तय करता है, तो पूर्व पति मनमानी रकम (झगड़ा) मांगता ता है। है। इसे वसूलने के लिए वह गांव के मुखिया को धमकी भरी चिट्ठी लिखता है और रकम न मिलने पर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी देता है। डर के कारण ग्रामीण, लड़की के परिवार पर दबाव डालते हैं कि मामला जल्द सुलझाएं।
नातरा-झगड़ा की पीड़िताओं की लड़ाई लड़ रहीं समाजसेवी मोना सुस्तानी बताती हैं-धमकी भरी चिट्ठी के बाद खाप पंचायत का दौर शुरू होता है। लड़की को दूसरी शादी की अनुमति पूर्व पति तभी देता है, जब उसे मुंहमांगी रकम मिल जाए। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया अब नातरा-झगड़ा में लूट के केस दर्ज कर र रहे हैं, ताकि अपराधियों में डर पैदा हो।
सुस्तानी कहती हैं- इतनी रकम देने की लड़की के पिता की हैसियत नहीं होती तो लड़की का सौदा होता है। उस लड़की का रिश्ता उसी लड़के से तय होता है, जो पूर्व पति को मुंहमांगी रकम देने को तैयार हो। ज्यादातर लड़कियों की शादी किशोरावस्था में कर दी जाती है। इसलिए लड़के पर पॉक्सो की कार्रवाई होनी चाहिए। नातरा-झगड़ा वाले कुछ दलालों की पुलिस से सांठगांठ है। इसलिए पुलिस पीड़िताओं की नहीं सुनती। ज्यादातर मामलों में रोजनामचा दर्ज करके टाल देती है।
एक वजह यह भी …इन इलाकों में बचपन में सगाई-शादी कर दी जाती है, लेकिन बड़े होने पर कई युवा इन्हें स्वीकार नहीं करते और छुटकारा चाहते हैं, जिससे नातरा-झगड़ा के मामले बढ़ रहे हैं।
रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे पर केस किया दर्ज : माचलपुर की एक लड़की की शादी इंदौर निवासी रिटायर्ड एएसआई गोपालचंद्र विश्वकर्मा के बेटे दीपक से हुई थी। पति की आदतों से परेशान होकर वह छापीहेड़ा खजूरी गोकुल में रहने लगी। इस पर पति ने झगड़े के रूप में बड़ी रकम मांगी। पुलिस ने 4 जुलाई 2024 को गोपालचंद्र, दीपक और एक अन्य पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
शादी की भनक लगी तो लड़के वालों ने चिट्ठी भेजी, 5 लोगों की फसल जला दी
- लसूल्डिया खेराज की विजय तोमर की बेटी की शादी खेरसी गांव के अलकार सिंह से हुई थी, लेकिन परेशान होकर वह मायके आ गई। जब उसके पुनर्विवाह की भनक लगी तो अलकार ने गांव के मुखिया नंदलाल पंवार को फोन कर धमकी दी। उसने चिट्ठी भेजकर झगड़े के दस लाख रुपये दिलाने की मांग की और न देने पर गांव को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी। समय बीतने पर अलकार ने रामदयाल नागर और किसनलाल पटेल की सोयाबीन जला दी, कमल सिंह सौंधिया और रवि सिंह के संतरे के पेड़ काट दिए। इस घटना में ग्रामीणों को करीब 7 लाख का नुकसान हुआ।
- राजगढ़ की पूजा (परिवर्तित नाम)। इंदौर में सिपाही पदस्थ। उन्होंने बताया कि उसकी शादी 11 साल की उम्र में हुई थी। पति नशे में मारपीट करता था। जिससे वह मायके आकर रहने लगी। अब उसका पूर्व पति झगड़े के रूप में बड़ी रकम मांग रहा है। बदनामी के डर से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर रही। पंचायत ही फैसला करेगी।
पिछले एक साल में 191 केस लूट के दर्ज हुए हैं
- राजगढ़ में नातरा-झगड़ा के मामले में पहले संपत्ति का नुकसान, आगजनी के केस दर्ज होते थे। इनमें बहुत कम सजा का प्रावधान होने से डर पैदा नहीं होता था।
- अब नातरा-झगड़ा के मामलों में लूट का केस दर्ज हो रहा है। नातरा झगड़ा में साल 2022 में 15 और साल 2023 में 20 केस लूट के दर्ज हुए थे। लेकिन 2024 में 191 केस दर्ज हो चुके है।
Source link