खास खबरडेली न्यूज़मध्यप्रदेश
खजुराहो में मनाया दीपावली उत्सव:भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के परिधानों में आए बच्चे

खजुराहो में बच्चों ने रैली निकाल कर दीपावली उतसव मनाया। इसमें बच्चे विभिन्न परिधानों में सज-संवर कर आए थे। बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, राक्षस रावण के गेटअप में आए। बच्चों ने पश्चिमी मंदिर समूह के सामने से रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश दिया। दीप जला कर दिवाली सेलिब्रेट की। प्लास्टिक का उपयोग न करने और खजुराहो को हरा भरा बनाए रखने के लिए भी लोगों को जनजागरूक किया।
झांकी में जयेश सिंह, अदिति पटेल, तन्वी तिवारी, अमोध, वेदिका, आर्यन हरि, आराध्या, आयांश, अभिनव हर्ष ने प्रस्तुति दी।