मध्यप्रदेश

Deputy CMs of Maharashtra and UP reached Mahakal temple | गर्भगृह में जाकर पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार शाम को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पहुंचे। दोनों वीआईपी ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन कर दर्शन किए। वहीं अटल अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर सहित औंकारेश्वर से आए संतो ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार को महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होने सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन कर दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने नंदी हाल में दोनों उपमुख्यमंत्री को भगवान महाकाल की तस्वीर व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

अटल पीठाधीश्वर ने किए महाकाल के दर्शन-

रविवार को शाम को अटल अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। इसके अलावा औंकारेश्वर से आए संतों के दल ने भी महाकाल का पूजन किया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक जूनवाल ने संतों का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!