Congress did a major surgery in the organization | छिंदवाड़ा कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: विधानसभा प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, PCC उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी को पांढुर्णा की जिम्मेदारी – Chhindwara News

दशहरा के एक दिन पहले कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में अपने संगठन में बड़े बदलाव किए है। कांग्रेस ने ब्लॉक, उपब्लॉक और शहर अध्यक्ष के अलावा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे को जिम्मेदारी दी है।
.
पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी को पांढुरना जिले का प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं, परासिया विधानसभा की जवाबदारी राजीव तिवारी, चौरई की जवाबदारी अशोक तिवारी, अजय मैद को अमरवाड़ा विधानसभा, गोविंद राय को-जुन्नारदेव विधानसभा, प्रीतम पटेल को सौंसर विधानसभा प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही आनंद बक्षी को चारों मोर्चा संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जानिए कौन बना ब्लॉक अध्यक्ष
कमल राय- परासिया ब्लॉक, मानक बेलवंशी- उमरेठ ब्लॉक, अरूण साहू- जुन्नारदेव ब्लॉक, सिम्मीलाल परतेती- नवेगांव ब्लॉक, नीटू गांधी- दमुआ ब्लॉक, राजेन्द्र ठाकुर- तामिया ब्लॉक, चम्पालाल कुर्चे- अमरवाड़ा ब्लॉक, राजकुमार ठाकुर- हर्रई ब्लॉक, तीरथ ठाकुर- चौरई ब्लॉक, पृथ्वीराज ठाकुर- बिछुआ ब्लॉक, पप्पू यादव- छिन्दवाड़ा ब्लॉक शहर, रघुवीर मोहने- मोहखेड़ ब्लॉक, राजेन्द्र यमदे- सौंसर ब्लॉक, जीवन सिंह रघुवंशी- छिन्दवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक-1, अजय सिंह पटेल- छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग- 2 के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
इन्हें मिली उप ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी
परासिया उप ब्लॉक 1- कृपालशाह मर्सकोले, परासिया उप ब्लॉक 2- मुकुंद नर्रे, चावलपानी उप ब्लॉक- उमराव शाह, अमरवाड़ा उप ब्लॉक- कल्याण पटेल, सिंगोड़ी उप ब्लॉक- आशीष जैन, छिन्दी उप ब्लॉक- तुलसीराम काकोडिया, बटकाखापा उप ब्लॉक- कमलभान शाह, धनौरा उप ब्लॉक- शैलेन्द्र सोनी, चांद उप ब्लॉक- पृथ्वीराज पटेल, सांवरी उप ब्लॉक- दीनदयाल यदुवंशी, मैनीखापा उप ब्लॉक- सदाशिव धुर्वे, सौंसर उप ब्लॉक 24- विलास जोगी, चिचोली सिवनी उप ब्लॉक- श्रीकांत महाजन, नांदनवाड़ी उप ब्लॉक- मूसनलाल उइके अध्यक्ष मनोनित किए गए हैं।
इन्हें बनाया गया शहर अध्यक्ष
वीरबहादुर सिंह- परासिया शहर, राजेश डेहरिया- न्यूटन शहर, निशार खान- बड़कुही शहर, सुशील जायसवाल- चांदामेटा शहर, अरूणेश जायसवाल- जुन्नारदेव शहर, राजेश नागले- दमुआ शहर, शैलेन्द्र जैन- अमरवाड़ा शहर, प्रेम साहू- हर्रई शहर, धीरज खंडेलवाल- चौरई शहर, बालमुकुंद अयोधि- चांद शहर, लेखराम मालवीय- बिछुआ शहर, संजय ठाकरे- सौंसर शहर, शंकर ब्रम्हे- मोहगांव शहर, श्रीकांत तिड़के- लोधीखेड़ा शहर, कैलाश चौधरी- पिपला नारायणवार शहर और जयंत घोड़े- पांढुर्ना शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।
युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष
पिंचू बैस छिन्दवाड़ा विधानसभा, राजा दुबे परासिया विधानसभा, अंकित पांडे चौरई विधानसभा, भूपेन्द्र पटेल अमरवाड़ा विधानसभा एवं बिट्टू सूर्यवंशी को जुन्नारदेव विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Source link