मध्यप्रदेश

So far, the average rainfall in Rewa is 413 mm | रीवा में अब तक 413 मिलीमीटर औसत वर्षा: पिछले साल की तुलना में 110 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज – Rewa News


जिले में 25 अगस्त को 11.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 47 मिलीमीटर बारिश गुढ़ तहसील में हुई। जिले में एक जून से अब तक कुल 413 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

.

इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि 1 जून से अब तक तहसील हुजूर में 468.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 265.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 769 मिलीमीटर, सिरमौर में 424.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 218.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 301.2 मिलीमीटर, मनगवां में 596 मिलीमीटर और तहसील जवा में 263 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में पिछले साल इसी अवधि में 523.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!