खबर का हुआ असर: कलेक्टर ने छतरपुर तहसील का किया औचक निरीक्षण, तहसीलदार के स्टेनो को तहसील से हटाया

छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर ने आज भोपाल की जान समाचार पत्र में तहसील में नामांतरणों को लेकर किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। कलेक्टर ने खबर को पढऩे के बाद आज तहसील में सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार के रीडर नितिन नामदेव को तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट की शिकायत शाखा में पदस्थ कर दिया। उसकी जगह पर प्रतीक निरंजन जो कि पन्ना जिले से आए उन्हें तहसील छतरपुर में पदस्थ किया है। कलेक्टर ने तहसील में औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय में चल रही पेंडेंसी से नाराज होकर हिदायत दी कि नामांतरण के प्रकरण ज्यादा समय पर लंबित न रहें। वारसाना वाले प्रकरण भी समय सीमा में निराकरण किए जाएं। कलेक्टर के दौरे से तहसील में हडकंप मच गया और कुछ देर के लिए बाबुओं में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। कलेक्टर ने तहसील की व्यवस्था सुधारने के लिए एसडीएम को निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल कलेक्टर के द्वारा किए जा रहे औचक निरीक्षण से विभिन्न विभागों में हडकंप मचा हुआ है।