मध्यप्रदेश

Rajiv Gandhi’s birth anniversary celebrated in Ashoknagar | अशोकनगर में मनाई राजीव गांधी की जयंती: कांग्रेस नेताओं ने नेहरू पार्क में फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया याद – Ashoknagar News

अशोकनगर के नेहरू पार्क पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने स्व. राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा उन्हें जो आ

.

इस दौरान युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। वहां पर मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में उनकी हत्या कर दी गई थी।

राजीव गांधी ने किया आधुनिक भारत का निर्माण

नेशनल कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।

अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज शामिल हैं।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!