●The Chief Minister reached Bhopal on foot and on returning to Chhatarpur, Lalita Yadav garlanded/honoured her.. ●Brothers like Lala Hardaul became kunja | मुख्यमंत्री से मिलकर लौटी विमला का ललिता यादव ने घर जाकर किया सम्मान

- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhatarpur
- ●The Chief Minister Reached Bhopal On Foot And On Returning To Chhatarpur, Lalita Yadav Garlanded Honoured Her.. ●Brothers Like Lala Hardaul Became Kunja
छतरपुर (मध्य प्रदेश)6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छतरपुर से 15 दिन में करीब 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर राजधानी तक पहुंची विमला प्रजापति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया। विमला प्रजापति ने मुख्यमंत्री चौहान को राखी बांधी और अपने मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे उनके घर छतरपुर भी जरूर आएंगे। और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का वादा किया।
तो वहीं अब भोपाल से लौटने पर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव ने सरानी दरवाजा स्थित विमला प्रजापति के घर पहुंच कर उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें कोई भी परेशानी हो तो वे पूरी मदद के लिए तैयार हैं।
विमला प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए बहुत कुछ किया है। बुन्देलखण्ड में जिस तरह लाला हरदौल हम बहनों के संबल हैं उनके चबूतरे पर पहुंचने मात्र से बहन, बेटियों के विवाह में कहीं कोई कमी नहीं आती। कुंजा बहन की मदद की यह कथा हर बुंदेलखंडी जानता है। इसलिए वे भी कुंजा बनकर अपने लाला हरदौल जैसे भाई शिवराज सिंह चौहान से मिलने चली गईं थीं।

Source link