Gold falls by Rs 200, silver stable | सोने में 200 रुपए की गिरावट, चांदी स्थिर: इंदौर मंडी में प्याज की आवक कमजोर; शकर स्थिर; जानिए आज के मंडी भाव – Indore News

इंदौर के सराफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 87,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के भाव 95,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बने रहे।
.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 31.75 सेंट प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। चीन में औद्योगिक उत्पादन की धीमी गति के कारण चांदी की कीमतों में तेजी नहीं आ पा रही है। हालांकि, मार्च में चीन द्वारा उद्योगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की संभावना है, जिससे चांदी में तेजी की उम्मीद जगी है।
भारतीय रुपए में पिछले दिनों की गिरावट के बाद सुधार देखा गया है और यह डॉलर के मुकाबले 86.7 के स्तर पर आ गया है। रुपए की इस मजबूती का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,881 से 2,900 डॉलर प्रति औंस की सीमा में कारोबार कर रहा है, जो पहले 2,940 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू चुका था।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में जल्दबाजी न करने के संकेत ने भी बाजार को प्रभावित किया है। इंदौर में सोना आरटीजीएस 87,700 रुपए, सोना (91.60) 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी आरटीजीएस 96,100 रुपए, चांदी टंच 95,100 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1,070 रुपए प्रति नग पर बिक रहा है।
इंदौर में सोना आरटीजीएस 87,700 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 96,100 रुपए प्रति किलो है।
प्याज के भाव मजबूत, लहसुन 10 हजार के नीचे फिसली थोक सब्जी मंडी में बुधवार को प्याज की आवक कमजोर दिखी। इससे दामों में तेजी नजर आई। प्याज में लेवाली अच्छी बनी हुई है। प्याज महाराष्ट्र ऊपर में 3000 रुपए तक बिका। लोकल प्याज बेस्ट 2700 तक बिका। लहसुन की आवक अब बढ़ती दिख रही है। लहसुन की कुल आवक करीब 25 हजार बोरी हो गई।
लहसुन ऊंटी ऊपर में घटकर 9500 रुपए तक बिकी। बीते लंबे समय के बाद लहसुन 10 हजार से नीचे आ गई है। आलू में महा शिवरात्रि पूर्व अच्छी लेवाली देखी जा रही है। आलू के भाव स्थिर बने हुए हैं और आवक करीब 25 हजार बोरी रही।
मंडी भाव: प्याज नया महाराष्ट्र 2700 से 3000, लोकल बेस्ट 2500-2700, एवरेज 1700 से 2300, गोल्टा 1200 से 1600, नई लहसुन ऊंटी 9000 से 9500, देशी सुपर बोल्ड 7000 से 8000, बोल्ड 5500-6500, बारीक 3500 से 4000, नया आलू चिप्स 1500 से 1600, राशन आलू नया पुखराज 1200 से 1400, गुल्ला 900-1000 रुपए क्विंटल।

सोयाबीन तेल 15 रुपए की बढ़त देखी जा रही है।
मूंगफली-सोयाबीन तेल में उछाल विदेशी बाजार से आ रही खबरें खाद्य तेल के बाजारों में तेजी को बल दे रही है। जनवरी में यूक्रेन के तिलहन के निर्यात में दिसंबर के मुकाबले भारी गिरावट आई है। दिसंबर में 344,000 टन से घटकर 194000 टन रह गया है।
यूक्रेन तिलहन का प्रमुख निर्यातक और उत्पादक है। चीन और अमेरिका के बीच छिड़ा व्यापार युद्ध भी सोयाबीन और तेल बाजारों को चिंतित कर रहा है। मलेशिया बाजार भी मंगलवार के अवकाश के बाद बुधवार को खुला तो तेजी देखी गई। पाम तेल की मजबूती भी प्रतिद्वंदी तेलों में तेजी ला रहा है।
इंदौर में मूंगफली तेल बुधवार को 20 रुपए बढ़कर 1420-1440 रुपए प्रति दस किलो (बिना जीएसटी) बिका। सोयाबीन तेल के दाम में भी अच्छी तेजी देखी गई। सोयाबीन तेल 15 रुपए बढ़कर 1285 से 1290 रुपए प्रति दस किलो रहा।
कपास्या तेल के सिवाय अन्य सभी तेलों में मजबूती का दिन रहा। वैवाहिक मांग तेलों में सीमित बनी हुई है। होलाष्टक के पहले शादियां जारी रहेगी। मंडी में सोयाबीन 4150, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5700-5750 एवरेज सरसों 5400-5500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल (टैक्स अतिरिक्त): मूंगफली तेल इंदौर 1420-1440, मुंबई मूंगफली तेल 1450 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1285-1290 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1220-1225 इंदौर पाम 1420 मुंबई सोया रिफाइंड 1320, मुंबई पाम तेल 1360, राजकोट तेलिया 2250, गुजरात लूज 1400, कपास्या तेल इंदौर 1235 रुपए प्रति दस किलो।
प्लांट सोयाबीन भाव अवि 4175, सोनिक 4175, सकाई लार्क 4200, अंबुजा 4190, प्रकाश 4260, दिव्य ज्योति 4215, महेश 4200, रुचि 4140, प्रेस्टीज 4200, मित्तल 4215, रामजानकी 4210, केएन इटारसी 4200, सांवरिया 4225, एमएस नीमच 4250, धानुका 4275, धीरेंद्र 4270, प्रोटीन 4275, बैतुल 4300, बैतूल सतना 4275, सालासर हरदा 4275, वर्धमान 4225, खंडवा 4190, अंबुजा 4190, सूर्या 4260, कोरोनेशन 4180, रामा 4150 रुपए। कपास्या खली– (60 किलो भरती) इंदौर 1900 देवास 1900 उज्जैन 1900 खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2700 रुपए।

काली मिर्च के दाम 675 से 680 के बीच है।
कालीमिर्च के उत्पादक चिंतित, भविष्य लंबी तेजी का नहीं भारत दुनिया में कालीमिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश था, लेकिन अब दशकों में इसके निर्यात में भारी गिरावट आई है और विदेशों से इसका आयात बढ़ता जा रहा है। भारत में कर्नाटक, केरल तथा तमिलनाडु कालीमिर्च के तीन शीर्ष उत्पादक राज्य हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है जबकि केरल में इडुक्की इसका सबसे प्रमुख उत्पादक जिला है।
इन दिनों इंदौर मार्केट में कालीमिर्च के दाम 675 से 680, मिनिमटर 695 से 725, मटर दाना 750 से 775 रुपए किलो तक बोले जा रहे है। कुछ बड़े सटोरियों-स्टॉकिस्ट तेजी लाने के प्रयास कर रहे है और तेजी के दौरान स्टॉक भी हलका करने में जुटे हुए है लेकिन बढ़ते आयात को ध्यान में रखते हुए कालीमिर्च का भविष्य लंबी तेजी का नजर नहीं आ रहा है।
शकर के भाव 4140 रुपए प्रति क्विंटल
शकर में मांग सीमित रहने से भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। शकर नीचे में 4060 ऊपर में 4140 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर: 4060-4090 बेस्ट क्वालिटी 4100-4140, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डू 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल। नारियल: गोला भाव 120 भरती 2550-2600, 160 भरती 3050-3100, 200 भरती 3300-3350, 250 भरती 3450-3500 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 160-200, कट्टे में 155-160 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3900-5800 रुपए प्रति (15 किलो)।

मसाले: दालचीनी 255, तेजपान 90 से 95 कालीमिर्च 650 से 653, मिनिमटर 663 से 672, मटरदाना 710 से 713, हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 750 से 770, बेस्ट 780 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1800 से 1850, बेस्ट 1950 से 2000, पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 490 से 515, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, खसखस चालू 1050 से 1150, बेस्ट 1200 से 1300, दिल्ली टर्की खसखस 1150 से 1250, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2800 से 2875, मीडियम 2950 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्सट्रा बेस्ट 3400 से 3500, पानबार 2450 रुपए।

सूखे मेवे: खारक 90 से 110, मुनक्का 350 से 550 काजू डब्ल्यू 240 नंबर 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300- 850 से 870, काजू जेएच 865 से 885, टुकड़ी 825 से 840, बादाम इंडिपेंडेट 750 से 760, अमेरिकन 800-810, मोटा दाना 840 से 850, टांच 720 से 725, खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 220 से 230, बेस्ट 240 से 260, चारोली 1950 से 2025, बेस्ट 2150 से 2225, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1550, मखाना 1050 से 1150 बेस्ट 1525 से 1625, पिस्ता ईरानी 1380-1550, पिस्ता कंधारी मोटा 2400-2450 पिस्ता पिशोरी 2600-2700 नमकीन पिस्ता 875 से 950, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए।
मसूर दाल के भाव 50 रुपए घटे

मसूर दाल के भाव 50 रुपए कम हो गए।
छावनी मंडी में बुधवार को तुवर में नरमी जारी रही। तुवर के भाव 100 रुपए घटकर तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7200-7250, महाराष्ट्र लाल 7100-7400 रुपए बिकी। मूंग में भी ऊपरी स्तर पर 100 रुपए की नरमी देखी गई। मसूर के अच्छे उत्पादन की उम्मीद में दाल में लेवाली सुस्त दिखी। इससे मसूर दाल के भाव 50 रुपए घटाए गए। चना कांटा में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया।
दलहन | रुपए प्रति क्विंटल |
चना कांटा | 6150-6200 |
विशाल | 5950 |
डंकी चना | 5500-5600 |
नया विशाल | 5800-5900 |
मसूर | 6100-6150 |
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद | 7200-7250 |
महाराष्ट्र लाल | 7100-7400 |
कर्नाटक | 7200-7400 |
नई निमाड़ी | 6500-7100 |
मूंग | 8100-8200 |
मूंग एवरेज | 7000-7500 |
मूंग बोल्ड बारिश | 8000-8400 |
उड़द बेस्ट | 8000-8200 |
उड़द मीडियम | 6000-7500 |
उड़द हलका | 3000-5000 |
इंदौर में चावल भाव बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रुपए क्विंटल।
प्लांट गेहूं-मक्का भाव: इंदौर-देवास-पीथमपुर-खंडवा-सेंधवा 3200, जलगांव-धुलिया 3250, पुणे 3400, बांबे 3250, औरंगाबाद 3250, बैंगलोर 3470, त्रिचुर 3500, मैसूर 3450, मक्का: इंदौर 2500, पीथमपुर 2500, धुलिया 2500, आणंद 2550, लखनऊ 2600 रुपए।

दालों के दाम- रुपए प्रति क्विंटल
- चना दाल: 7750-7850 मीडियम 7950-8050 बेस्ट 8150-8250
- मसूर दाल: 7400-7500 बेस्ट 7600-7700
- मूंग दाल: 9500-9600 बेस्ट 9700-9800
- मूंग मोगर: 10100-10200 बेस्ट 10400-10600
- तुवर दाल: 8500-8600 मीडियम 9700-9800 बेस्ट 10800-10900 ए. बेस्ट 11800-11900
- ब्रांडेड तुवर दाल नई: 12200
- उड़द दाल: 8700-8900 बेस्ट 9000-9300
- उड़द मोगर: 10000-10100 बेस्ट 10300-10400
Source link