Woman clerk duped, case registered | महिला क्लर्क से ठगी, मामला दर्ज: लिंक क्लिक करते ही खाते से कट गए 40 हजार रुपए – Bhopal News

साइबर जालसाजों द्वारा एक महिला क्लर्क से 40 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजा था। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 40 हजार रुपए कट गए। महिला की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
.
एमपी नगर पुलिस के मुताबिक कोलार रोड निवासी प्रसामा चौरसिया जिला अदालत में क्लर्क के पद पदस्थ हैं। वर्ष 2023 में ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल पर बिग बॉस्केट नाम से लिंक आया था, जिसमें कई तरह के ऑफर दिखाए गए थे। लिंक को खोलते ही उनके खाते से तीन अलग-अलग किस्तों में करीब 40 हजार रुपए गायब हो गए। इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। जहां से क्राइम ब्रांच ने जीरो पर केस दर्ज कर डायरी थाना एमपी नगर को भेज दी। एमपी नगर पुलिस ने असल पर कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link