मध्यप्रदेश
Married woman tried to hang herself | विवाहिता ने फांसी लगाने का किया प्रयास: पति नहीं था घर पर, पड़ोसियों ने देख बचाया – Ratlam News

रतलाम में एक विवाहिता महिला ने मंगलवार रात घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियो की नजर पड़ी तो साड़ी का फंदा काटकर महिला को बचाया।
.
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सोनम (33) पति निर्मल यादव निवासी आंबेडकर नगर ने रात 9.30 बजे अपने घर के आगे के कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। उसने साड़ी का फंदा बनाया। छत के पंखे के कड़े पर डाला और लटक गई। तभी पास में रहने वाले पड़ोसियों ने ने खिड़की में से देखा तो दरवाजे पर जोर से धक्का देकर दरवाजे को खोला। साड़ी काटकर महिला को नीचे उतारा।
गंभीर स्थिति में सोनम को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया। बताया जाता है कि घटना के समय पति निर्मल घर में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link