मध्यप्रदेश

Live video of woman’s death | इंदौर में तीसरी मंजिल के टावर से कूदी महिला, VIDEO: पति से विवाद के बाद दी जान; लोगों ने समझाया लेकिन नहीं मानी – Indore News

इंदौर में एक महिला ने तीसरी मंजिल पर बने टावर से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति से किसी बात पर विवाद के बाद महिला ने ये कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

.

घटना शहर के लसूड़िया क्षेत्र की शनिवार की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार को सौंपा है।

लोगों ने समझाया, लेकिन नहीं मानी

टीआई तारेश सोनी ने बताया- घटना ग्रीन प्री-व्यू EWS क्वार्टर की है। मृतक महिला का नाम अंगूरी बाई (25) है। पुलिस के मुताबिक पति से विवाद के बाद अंगूरी छत पर चली गई और वहां तीसरी मंजिल पर बने टावर पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। हादसे के समय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं मानी।

महिला कुछ देर टावर पर खड़ी रही। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं मानी और उसने छलांग लगा दी।

निजी कंपनी में नौकरी करता है पति

पुलिस के मुताबिक घटना के समय महिला का 5 साल का बेटा, 3 साल की बेटी और सास भी घर पर मौजूद थे। अंगूरी बाई का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने रविवार को परिवार के सदस्यों के बयान भी लिए हैं।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!