मध्यप्रदेश

Firing started in Gwalior on suspicion of being an informer | ग्वालियर में मुखबिरी के शक में ताबड़तोड़ फायरिंग: बदमाश के भाई पर किया हमला, छह हवाई फायर किए फिर जमकर पीटा – Gwalior News


ग्वालियर के तिघरा स्थित कुलैथ गांव में मुखबिरी के शक में हमलावरों ने एक बदमाश के भाई पर हमला कर दिया। पहले पांच से छह गोलियां हवाई फायर की गईं। इसके बाद युवक को जमकर लात घूसों से पीटा गया है। घटना तिघरा के कुलैथ गांव में शनिवार रात की है। बदमाशों ने

.

किस्मत से गोली किसी को नहीं लगी है। जब शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हमलावरों पर भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

तिघरा थाना क्षेत्र स्थित कुलैथ गांव निवासी 25 वर्षीय रवि पुत्र रतिराम यादव शनिवार को खेरिया गांव में अपने दोस्त दिनेश यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान उसके घर के पास ही खेरिया में रहने वाला दीपा यादव, सत्ते यादव एवं अन्य युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। रवि को देखते ही दीपा ने कट्टे से तीन राउंड हवाई फायर ठोंक दिए। इसके बाद बदमाश उसे रोककर गाली-गलौज करने लगे। रवि ने उनका विरोध किया, तो इसी समय सत्ते यादव ने भी कट्टे से तीन फायर कर दिए। अब रवि डर गया और हमलावरों ने उसे पकड़कर लात-घूसों से उसे पीटना शुरू कर दिया। रवि ने शोर मचाया, जिस पर आसपास रहने वाले एकत्रित हो गए। भीड़ को आता देखकर हमलावर धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद मारपीट का शिकार रवि थाना पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह है पूरा विवाद
फरियादी रवि का बड़ा भाई मुकेश उर्फ घोंटा यादव तिघरा थाना क्षेत्र का पुराना बदमाश है। उसके खिलाफ तमाम थानों में कई प्रकरण दर्ज है। उसका हमलावरों से पुराना विवाद चला आ रहा है। हमलावरों काे शव था कि मुकेश पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। उनकी भी मुखबिरी इसने ही की थी। पुलिस को आशंका है कि यही शक उसके भाई पर हमला की वजह है।
पुलिस का कहना
इस मामले में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दो गुटो की बदमाशी में फायारिंग की घटना हुई है। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!