मध्यप्रदेश

50 year old woman died due to electric shock in Rewa | रीवा में करंट लगने से 50 वर्षीय महिला की मौत: परिजन बोले- सड़क ना होने से पहुंच नहीं पाई एंबुलेंस – Rewa News

रीवा में करंट की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक करंट लगने के बाद भी महिला की सांस चल रही थी। लेकिन सड़क ना होने की वजह से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई। इतने में महिला ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला जिले के ग्र

.

परिजन विशाल तिवारी ने बताया कि मृतक महिला का नाम शांती तिवारी पति कुन्देश्वर तिवारी है। बरसात के पानी की वजह से तार से करंट उतर आया। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने डंडे की मदद से महिला को करंट वाली तार से अलग किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सड़क ना होने की वजह से 2 किलोमीटर दूर खड़ी रही। जिस वजह से इलाज में देरी हो गई। सड़क ना होने की वजह से उनकी जान चली गई।

हमारे गांव की कुल आबादी 1100 के करीब है। आधे गांव में रोड बनी है लेकिन अभी भी 400 लोगों की आबादी रोड ना होने से प्रभावित है। बाद में हम शव को ट्रैक्टर की मदद से अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!