मध्यप्रदेश

A truck dumped gravel on two women in Rewa | रीवा में महिलाओं के ऊपर एक ट्रक मुरुम डाली: एक महिला गले और दूसरी कमर तक दबी ; फावड़े से खुदाई कर बाहर निकाला गया – Rewa News

रीवा में दो पक्षों के जमीनी विवाद में दो महिलाओं के ऊपर एक हाईवा मुरुम डाल दी गई। जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह दब गई। एक महिला कमर तक दब गई तो दूसरी महिला गले तक मुरुम के ढेर में दब गई। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। बाद में फावड़े की मदद से मुरुम को

.

घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई।

जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। पूरा मामला मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव चौकी का है। जहां शनिवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद का वीडियो घर के ही किसी सदस्य ने बना लिया। जो शनिवार देर रात सामने आया।

घटना के संबंध में जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरुम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने राजेश सिंह निवासी ग्राम मढ़ी को मुरुम डालने से मना किया। जिसके बाद गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं हाईवा मुरुम हमारी पत्नियों के ऊपर डालकर जान से मारने की कोशिश की। जिन्हें इलाज के लिए हमने गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

पूरे मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है कि दो महिलाएं विरोध कर रही थी। इस दौरान हाईवा से मुरुम पलटी कर दी गई। जिसमें दोनों दब गई। जिसमें अपराध पंजीबद्ध करके पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। आए हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!