मध्यप्रदेश

Person injured in bull fight in Ratlam dies | रतलाम में सांड की लड़ाई में घायल व्यक्ति की मौत: बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था, नगर निगम के खिलाफ आक्रोश – Ratlam News

रतलाम में दो दिन पूर्व सांड की लड़ाई में घायल हुए एक व्यक्ति की बुधवार सुबह मौत हो गई। इससे क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है।

.

रविवार को शहर के वार्ड 23 के तेजानगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मोहनबाई पति ज्ञानसिंह गुगलिया, उनके बेटा राजेश (45) पर घर के बाहर बैठे थे। अचानक सांड लड़ते आए और इन पर हमला कर दिया। घटना में मां-बेटे दोनों घायल हो गए थे। मां को प्राथमिक उपचार कर रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जबकि बेटा जिला अस्पताल में भर्ती था। बुधवार सुबह 6 बजे राजेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि राजेश को अंदरुनी चोट लगी थी।

रविवार को सांड के हमले से घायल राजेश गुगालिया को रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

राजेश की मौत के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में लगातार आवारा मवेशी घूमते रहते है। लेकिन नगर निगम ध्यान नहीं देता।

क्षेत्र के पार्षद अक्षय संघवी ने बताया कि क्षेत्र के राजेश गुगालिया को दो दिन पूर्व सांड ने हमला कर दिया था। आज सुबह उनका निधन हो गया। शहर में कई अवैधे तबेले संचालित हो रहे है। जिन पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।

मां-पिता का सहारा छीना

मृतक राजेश की शादी नहीं हुई है। घर में बुजुर्ग माता-पिता का वह इकलौता सहारा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

4 माह पूर्व एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत

रतलाम में दो सांडों की लड़ाई में 4 माह पूर्व भी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। शुक्रवार शाम टाटा नगर शांताबाई (60) घर के बाहर बाटी सेंक रही थी। तभी दो सांड लड़ते हुए महिला पर गिर गए। इसके बाद वे सभी पास ही में 4 फीट गहरे नाले में गिर गए। घटना में घायल महिला को अगले दिन सुबह परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे। यहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कुछ दिनो तक नगर निगम ने सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की। लेकिन लगातार नहीं चला पाए।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!