Mp Election 2023:aap, सपा और बसपा में गए अखंड प्रताप सिंह; आखिर में फिर Bjp में लौटे, दलबदल में बने विशेषज्ञ – Mp Election: Akhand Pratap Singh Joins Aap, Sp And Bsp; Finally Returned To Bjp, Became Expert In Defection

अखंड प्रताप सिंह ने आप छोड़कर थामा भाजपा का हाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आपातकाल के समय हुए आंदोलन से निकले अखंड प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वे कई अन्य दलों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अखंड प्रताप के पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।
दल बदलने के लिए जाने जाने वाले पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर दल बदल लिया है। शनिवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है। अखंड इसके पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी में भी रहे चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मोजूद रहे। अखंड प्रताप सिंह मध्यप्रदेश सरकार में दो बार मंत्री, तीन बार विधायक रह चुके हैं।
बुंदेलखंड में आप को लगा झटका
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अखंड की वापसी करवाकर बुंदेलखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। बुंदेलखंड में अखंड और उनके परिवार का अच्छा दखल है। ऐसे में उनकी बीजेपी में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वह इसी साल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने आप में शामिल होते ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं उन्होंने सतपुड़ा भवन में लगी आग पर भी सवाल खड़े किए थे।
Source link