मध्यप्रदेश

The Bhajan singer had made up his mind to leave this world | दुनिया छोड़ने का मन बना चुका था भजन गायक: सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी, 26 दिन पहले था आखिरी बर्थडे, नहीं किया सेलिब्रेट – Gwalior News

दो जून को भजन गायक के जन्मदिन पर दोस्तों ने सोशल मीडिया से लेकर घर पहुंचकर किया था विश, लेकिन उसने नहीं किया सेलिब्रेट

ग्वालियर में लव मैरिज के बाद पत्नी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी करने वाले कथा व भजन गायक धर्मेन्द्र झा ने सुसाइड से पहले 6 मिनट 50 सेकंड का VIDEO सोशल मीडिया पर जारी किया था। जिसमें अपनी मौत की जिम्मेदारी दोनों पत्नियों को बताया था।

.

जब भजन गायक के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो पता लगा कि उसके खुदकुशी करने का कदम किसी एक दिन में नहीं उठाया गया था बल्कि कुछ दिन से उसने ठान लिया था कि वह अब ज्यादा दिन नहीं जी सकता। यही कारण था कि वह सोशल मीडिया पर खामोश हो गया था।

मौत से 26 दिन पहले उसका 35वां जन्मदिन था। दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों ने उसे विश किया। भजन गायक ने रिप्लाई में शुक्रिया किया, लेकिन कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। वैसे हर बार वह अपने दोस्तों को बुलाता था और केक काटते थे।

एक साल पहले पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गया था भजन गायक, काफी खुश था

क्यों बेच रहा था अपना म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
भजन गायक धर्मेन्द्र झा के मन में क्या चल रहा था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने कुछ पसंदीदा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बेचना चाहता था। उसने अपने फेसबुक पर उसके लिए मैसेज भी अपलोड किया था। उसने लिखा था कि बहुत अच्छी कंडीशन में है। खरीदने के लिए इच्छुक लोग ही संपर्क करें। इससे लग रहा है उसने मन ही मन तय कर लिया था कि अब उसे कोई शो नहीं करना है। उसने अपना आखिरी शो डिसाइड कर लिया था।

दोस्त बोला बर्थडे पर ही हुई थी आखिरी बातचीत
मृतक कथा व भजन गायक धर्मेन्द्र झा ने अपना बर्थडे (2 जून) को नहीं मनाया था। भजन गायक के दोस्त विक्रम सिंह निवासी टेकनपुर से बात की तो पता लगा कि हर बार दो जून को सभी दोस्त धर्मेन्द्र से मिलने आते थे। पहले विश करते थे फिर शाम को मिलकर केक काटते थे। पर कुछ समय से भजन गायक अपने दोस्तांे से दूर होता जा रहा था, क्योंकि उसकी पत्नी दोस्तों के पास जाने से रोकती-टोकती थी। इस बार 2 जून को भजन गायक का 35वां का जन्मदिन था। विक्रम ने बताया मैंने उसे विश किया था। वो मेरी इस जीवन में उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसके बाद उससे बात ही नहीं हुई। काफी समय से हमसे कट सा गया था।

सूफी गायकी में मुम्बई से आए गायक के साथ प्रस्तुति देते समय

सूफी गायकी में मुम्बई से आए गायक के साथ प्रस्तुति देते समय

तीन दिन पहले फेसबुक पर आखिरी अपडेट
भजन गायक धर्मेन्द्र झा ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी अपडेट दी थी। उसने 26 जून को अपने दोस्त मनीष के जन्मदिन पर उसे विश करते हुए उसकी फोटो के साथ शेयर किया था हैप्पी बर्थडे मनीष, यही उसकी आखिरी पोस्ट थी। इसके बाद यदि उसके मोबाइल से कुछ निकला है तो वह उसका सुसाइड VIDEO, जिससे सिर्फ दर्द ही दर्द भरा हुआ था।

दो बार प्यार किया दोनों बार मिला दर्द
भजन गायक ने वीडियो में इस बात का जिक्र किया है कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी दोनों पत्नियां हैं। बताया है कि किस तरह पत्नी उसे प्रताड़ित कर रही थी। धर्मेद्र की प्यार होने से खुदकुशी करने की पूरी कहानी अपने आप में दर्द भरी है। करीब 7 साल पहले धर्मेन्द्र ग्वालियर में हुए सिंगर शो “वॉइस ऑफ ग्वालियर’ में रनरअप भी रह चुका था। वह मुम्बई तक संगीतमय कथा व भजन कार्यक्रम कर चुका है। कथा वाचक धर्मेन्द्र ने दो शादियां की हैं और दोनों ही लव मैरिज थीं। दोनों ही पत्नियों से उसे प्यार के बदले धोखा मिला। पहली पत्नी ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। जिसमें वह कोर्ट में बरी हो चुका था। उसके चोट के बाद उसने डेढ साल पहले नेहा परमार से शादी की, जिसने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

गाना गाते हुए परवान चढ़ा था पहला प्यार
15 साल से धर्मेन्द्र भजन गायन व कथा वाचन का काम कर रहा था। सात साल पहले उसे अपने ही साथ काम करने वाली एक सिंगर से प्यार हो गया। सिंगर भी अपने उस्ताद को चाहने लगी थी। दोनों ने एक लव मैरिज कर ली। धर्मेन्द्र के एक दोस्त ने बताया कि दोनों ने एक कमरे में बिना रिश्तेदारों और दोस्तों के शादी की थी। इसके बाद कई कार्यक्रम करने के लिए धर्मेन्द्र मुम्बई व अन्य शहर जाता रहता था। यहां जब आता तो उसे पता लगा कि पत्नी का कुछ लोगों से मेल जोल था। विरोध करने पर रिश्ता बिगड़ता गया। इसके बाद पत्नी ने उस पर रेप का आरोप लगाया। इस केस को धर्मेन्द्र लड़ा और मामले में जीतकर बरी भी हुआ। इसके बाद करीब 5 साल पहले दोनों अलग हो गए।

धोखा से उबरकर फिर किया प्यार इस बार भी असफल
पहली लव मैरिज में धोखा मिलने के बाद किसी तरह धर्मेन्द्र की जिंदगी पटरी पर आने लगी थी। तभी डेढ़ साल पहले उसकी मंडली में तबला पर बैठने वाले उसके चेले ने एक प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि मेरी बहन नेहा तलाकशुदा है और आप भी तलाकशुदा हो। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। नेहा को देखकर धर्मेन्द्र को फिर प्यार हो गया। उसे पता था नेहा गुस्से की तेज है। उसने उसके पहले तलाक के बारे में जानकारी भी नहीं निकाली और उससे लव मैरिज कर ली। पर शादी के बाद उसे समझ आ गया कि उसने क्या गलती कर ली है। सिर्फ डेढ़ साल में यह हालत हो गई कि फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पर यह कदम उठाने से पहले वीडियो में हर वो बात कह गया, जो कभी नहीं कह पा रहा था।

VIDEO में यह कह गया
ठाकुर जी ने जितनी जिंदगी दी, उतनी जीकर जा रहा हूं

दोनों औरतों के कारण मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी सारी चीजों पर अधिकार सिर्फ मेरे घरवालों का होगा। सभी को राधेश्याम…। ठाकुर जी ने जितनी जिंदगी दी, उतनी जीकर जा रहा हूं। मैंने तो बहुत कुछ करने की कोशिश की… लिहाज करने की कोशिश करता था लेकिन इन्होंने कभी कुछ करने नहीं दिया। जीवन नर्क बना दिया, आज कुछ बचा नहीं इसीलिए सभी को राम-राम…।

गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें
धर्मेन्द्र ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत के लिए दोनों पत्नियां जिम्मेदार हैं। पहली ने रेप का आरोप लगाया। कानून बरी कर देता है। बरी करने से क्या फायदा? जब मेरी बदनामी हो गई, मेरा सब कुछ छिन गया। दोबारा से रेप्यूटेशन बनाई है मैंने…। भारत के कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती है। मैं एक बात पूछता हूं कि सिर्फ आदमी ही दोषी है हर बार? अगर अंधा कानून नहीं है, थोड़ी सी भी आंख खुली हैं तो मैं एक गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें। कानून में थोड़ा सा बदलाव लाएं, ताकि जिन मर्दों का औरतों ने जीवन नर्क बना रखा है, वे गुहार लगा सकें।

ऐसे समझिए पूरा मामला
ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने शनिवार सुबह (28 जून) को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की पत्नी नेहा ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो उसके मोबाइल से एक VIDEO मिला। जिसमें 6 मिनट 50 सेकंड में भजन गायक ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले नेहा से हुई थी। उसे खुश रखने के लिए उसने सब कुछ किया, लेकिन उसकी प्रताड़ना मुझ पर बढ़ती चली गई। उसकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। इस मामले में पुलिस ने VIDEO को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। जल्द ही VIDEO के आधार पर उसकी पत्नी नेहा पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सकती है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!