मध्यप्रदेश

The city was submerged in water due to few hours of rain | चंद घंटो की बारिश में जल मग्न हुआ शहर: पानी में उतरे मंत्री राकेश सिंह,बोले- व्यवस्था में कुछ कमी रह गई थी;अधिकारियों को दिए है निर्देश – Jabalpur News

जबलपुर में गुरुवार की शाम को जमकर बारिश हुई। इस सीजन की पहली ऐसी बरसात थी कि महज आधे घंटे की तेज बारिश ने ना सिर्फ नगर निगम की पोल खोल कर रख दी, बल्कि मंत्री राकेश सिंह को भी बारिश के कारण उन बस्तियों में जाना पड़ा जहां पर कि वो चुनाव के दौरान वोट मा

.

चंद घंटे का बारिश में नगर निगम की पोल खुल गई है। बारिश होते ही मंत्री राकेश सिंह सड़क पर उतर आए।

आधे घंटे की बारिश में डूबा आधा शहर

जबलपुर में बीते चार दिनों से मानसून सक्रिय है। गुरुवार की सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रही, जिससे कि लोगों को गर्मी के साथ उमस से भी परेशान होना पड़ा। पर शाम को अचानक ही मौसम में परिवर्तन हुआ, जिसके बाद काले बादल से झमाझम बारिश हुई। इस सीजन की पहली तेज बारिश जो कि सिर्फ आधे घंटे हुई, पर चंद मिनट की बारिश ने ना सिर्फ नगर निगम की पोल खोलकर रख दी बल्कि शहर के कई इलाकों में जल प्लावन की स्थिति भी बना दी। शहर के बीचो बीच में स्थिति नेपियर टाउन के भंवरताल पार्क की कल्टर स्ट्रीट सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया। मुश्किल से लोग इस सड़क से निकल पाए, इसके अलावा मदन महल रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज पर भी पानी भर जाने से लोगों को परेशान होना पड़ा। मंत्री राकेश सिंह जब बारिश के बाद पश्चिम विधानसभा के लोगों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी, इस दौरान मंत्री जी भी उनकी बातों का जवाब नहीं दे पाए।

गंगा नगर में हुई बारिश के बाद पानी लोगो के घरों में घुस गया, समस्या बताई मंत्री राकेश सिंह को।

गंगा नगर में हुई बारिश के बाद पानी लोगो के घरों में घुस गया, समस्या बताई मंत्री राकेश सिंह को।

सालों से ही समस्या-कोई नहीं सुनता

गंगा नगर में रहने वाले वीरेंद्र झारिया ने बताया कि विकास के दावों की बात करने वाले नगर निगम के नेता और अधिकारी कई सालों से शहर को जलप्लावन से दूर करने की बात करते आ रहे है, पर हकीकत में आज भी वहीं स्थिती है, जो कि सालों पहले थी। वीरेन्द्र झारिया ने बताया कि सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने ये हालात बना दिया है कि सड़कों का गंदा पानी घरों के अंदर आ घुसता है। उन्होंने बताया कि जब से शहर में सीवर लाइन का काम हुआ है, तब से ये समस्या और भी ज्यादा हो गई है। नगर निगम ने जो नालियां बनाई है, वह बहुत ही सकरी और छोटी है, जिसके कारण चंद घंटे की बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। वीरेन्द्र झारिया का कहना है कि जल प्लावन के दौरान घरों में पानी घुस जाता है, जिसके चलते किचन में रखा खाने तक का सामान खराब हो जाता है।

घुटनों तक पानी में पहुंचे मंत्री राकेश सिंह

पश्चिम विधानसभा से विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मान रहे है कि महज चंद घंटो की बारिश से ही जल प्लावन की स्थिति बन गई है। सड़कों और घरों में पानी भर गया है। मंत्री ने कहा कि ये स्थिति आज की नहीं बल्कि कई सालों से बनी हुई है। राकेश सिंह ने माना कि जितना काम नगर निगम को बारिश से पहले करना था, उतना नहीं किया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने गंगा नगर और उसके आसपास हुई जल प्लावन की स्थिति को लेकर कहा कि ये क्षेत्र आसपास की बस्ती से थोड़ा नीचे है, जिसके चलते बारिश में इस तरह के हालात बन जाते है। पानी की निकासी को भी स्थाई समस्या का निराकरण करना जरूरी हो गया है। जिसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है। मंत्री राकेश सिंह करीब एक घंटे तक क्षेत्र में घूमते रहे, उन्होंने कहा कि अब रोजाना यह देखा जाएगा कि जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति बन रही है, उसे ठीक किया जाए। जहां कहीं भी अतिक्रमण बन रहा है, उसे भी हटाया जाएगा।

कार्यकर्ता और अधिकारियों के साथ क्षेत्र में घूमते रहे राकेश सिंह।

कार्यकर्ता और अधिकारियों के साथ क्षेत्र में घूमते रहे राकेश सिंह।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता पर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जलप्लावन के हालात को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी, और उस बैठक का उद्देश्य यह था कि आचार संहिता समाप्त होने और वर्षा प्रारंभ होने में ज्यादा समय शेष नहीं रहेगा इसलिए हमें पूर्व से ही जलप्लावन की समस्या का हल निकालना होगा। बहुत हद तक जिला प्रशासन और नगर निगम ने इसके लिए कार्य भी किया है परंतु जिस क्षेत्र में पानी भरा है इसकी भौगोलिक स्थिति एक कटोरे की तरह है यह क्षेत्र आसपास के क्षेत्र से नीचे है और इस वजह से यहां चारो ओर से पानी आकर रुकता है। उन्होंने कहा यह कई वर्षो की समस्या है लेकिन इसका स्थाई समाधान हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे और उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में इस तरह की समस्या का सामना नागरिकों को नहीं करना पड़ेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!