मध्यप्रदेश

Light rain is expected at some places today | आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार: उमस के साथ तापमान में गिरावट दर्ज, पिछले दो दिनों से हो रही बरसात – Neemuch News


बीते कुछ दिनों से जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश के बाद अब खेतों में किसान बोवनी करने लगे हैं।

.

बुधवार को भी जिले रामपुरा, मनासा, जीरन, जावद, सिंगोली और नीमच तहसील में कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। बारिश के बाद अब भी अब जिले लोगो को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को जिले का अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जिले के आसमान पर बादल छाए हुए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज तो कही हल्की बारिश तेज गरज चमक के साथ होने की संभावना है। हवा में नमी बनी रहेंगी। तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आने की संभावना है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!