मध्यप्रदेश

A child with a rare disease was born in Parasia Hospital | परासिया अस्पताल में जन्मा दुर्लभ बीमारी वाला बच्चा: पांच लाख में से एक बच्चे को होती है हार्लेक्विन इचिथोसिस बीमारी – Chhindwara News


छिंदवाड़ा के परासिया अस्पताल में दुर्लभ बीमारी वाले बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे को हार्लेक्विन इचिथोसिस बीमारी है। अनुवांशिक रोग के इस तरह के मामले पांच लाख में से एक बच्चे को होते हैं। परासिया में दो साल में दूसरी बार इस तरह का बच्चा जन्मा है। इससे प

.

परासिया अस्पताल में वार्ड तीन की महिला को प्रसूति के लिए भर्ती किया गया था। महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया, उसको देखकर सभी अचंभित रह गए। बच्चे की त्वचा सफेद पपड़ीदार हैं। आंख – होंठ लाल हैं।

आमतौर पर इस तरह के बच्चे जीवित नहीं रह पाते। लेकिन, बेहतर देखरेख से व्यस्क हो सकते हैं। अस्पताल में चिकित्सक डॉक्टर शशि अतुलकर ने बताया कि हार्लेक्विन इचिथोसिस एक अनुवांशिक बीमारी है। 2016 में पहली बार देश में इस तरह का बच्चा नागपुर में जन्मा था। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इस तरह के बच्चे जन्मे हैं।

इस बच्चे को छिंदवाडा रेफर कर दिया गया है। चांदामेटा हॉस्पिटल की नर्सिंग ऑफिसर स्वाति विश्वकर्मा ने बताया कि नवंबर 2022 में हार्लेक्विन इचिथोसिस से पीड़ित बच्चे का जन्म चांदामेटा में हुआ था।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!