मध्यप्रदेश

चलती बाइक से युवक ने कूदकर बचाई जान; गांव-गांव फेरी लगाकर कंबल बेचता था | The young man saved his life by jumping from a moving bike; Used to sell blankets by hawking from village to village

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • The Young Man Saved His Life By Jumping From A Moving Bike; Used To Sell Blankets By Hawking From Village To Village

शिवपुरी31 मिनट पहले

जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक कंबल से लदी चलती बाइक में अचानक आग भड़क गई। बाइक चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक चालक भी आग से झुलस गया। घायल को शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुचमुदिया निवासी लालमाटी शिवपुरी फेरी लगाकर कंबल बेचने का कार्य करता था। अभिषेक आज कंबल की खेप को बाइक पर बांधकर राजस्थान के देवरी की ओर निकला था। इसी दौरान अभिषेक जब तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान चलती बाइक के साइलेंसर के जरिए बाइक पर लदे कंबलों ने आग पकड़ ली।

बाइक चालक अभिषेक जब तक समझ पाता, तब तक देर हो चुकी थी। जब अभिषेक बाइक से कूदा तब तक अभिषेक भी कंबल में भड़की आग की चपेट में आकर झुलस चुका था। राहगीरों ने तत्काल कंबलों सहित बाइक में भड़की आग को बुझाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से अभिषेक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!